सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा छात्र - छात्राओं को विधिक जानकारी देकर अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति किया जागरूक

 विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा छात्र - छात्राओं को विधिक जानकारी देकर अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति किया जागरूक



ढीमरखेड़ा | बालक-बालिकाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने के तहत NKJ शासकीय हा0 सें0 उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ नुक्कड नाटक एंव विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन,म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर  के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धरमिन्दर सिंह राठौड के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश नीलेश कुमार जिरैती एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी न्यायाधीश अनुज कुमार चंदसोरिया के मार्गदर्शन में ई. एफ. ए. शासकीय उच्चतर, माध्यमिक,विद्यालय, एन, के,जे,कटनी में नशा मुक्ति एवं बालक बालिकाओं के यौन उत्पीड़न विषय पर नुक्कड नाटक एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व पर आयोजित कार्यक्रम किया गया । उक्त अवसर पर विद्यालय प्राचार्य राजकुमारी अग्निहोत्री ने वर्तमान समय पर बालिकाओं के साथ हो रहे संगीन अपराधों को लेकर सख्ती से अपनी बात बताने हेतु हौंसला व हिम्मत से काम करने की बात कही वही समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा छात्र छात्राओं को अपने ओजस्वी वाणी से नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं)योजनानुसार 2015 के संबंध में बताते हुए समझाया कि,यदि कोई व्यक्ति किसी बालिका के साथ गलत कार्य या अपराध करने का प्रयास करता है तो उसे शीघ्र ही इस बात की जानकारी अपने माता-पिता एवं शिक्षक को जरुर बताए जिससे अपराध को शुरुआत में ही रोका जा सकें इसके साथ ही आप मोबाइल का उपयोग बड़ी सावधानीपूर्वक अपने ज्ञानवर्धन के लिए ही करें,और बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में  जानकारी देकर किसी भी प्रकार की कानूनी संबंधित समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाइन नंबर 15100 पर निःशुल्क कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते है और दूसरों को भी सुरक्षित रखकर अपने कर्तव्य का पालन करे, विशेष अतिथि अनुसूचित जनजातीय बालक छात्रावास अधीक्षक ए. के. मेहरा ने उपस्थित बच्चों को निडरता और निर्भीक होकर हर परिस्थियों का डटकर सामना करना चाहिए। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति एवं बालक यौन उत्पीड़न संबंधित विषय पर नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनुसूचित जनजातीय बालक छात्रावास अधीक्षक ए. के.  मेहरा, वार्डन झारिया,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शिक्षक आर. पी.अग्निहोत्री, रश्मी सिंह सहित विद्यालय के छात्र छात्रों की गरिमामयी उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...