सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिव्यांग बच्चों की होगी प्रशस्त मोबाइल एप से ट्रैकिंग ढीमरखेड़ा मे सम्पन्न हुआ दो दिवसीय दिव्यांग प्रशिक्षण

 दिव्यांग बच्चों की होगी प्रशस्त मोबाइल एप से ट्रैकिंग

ढीमरखेड़ा मे सम्पन्न हुआ दो दिवसीय दिव्यांग प्रशिक्षण



ढीमरखेड़ा । सतत शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रशस्त मोबाइल ऐप का दो दिवसीय प्रशिक्षण 24 एवं 25 नवंबर को मॉडल हायर सेकेण्डरी विद्यालय ढीमरखेड़ा मे जिला परियोजना समन्वयक के.के डेहारिया के निर्देशन एवं बीआरसी प्रेम कोरी के मार्गदर्शन मे आयोजित किया। प्रशिक्षण प्रभारी हेमंत सामल ने बताया की इस प्रशिक्षण में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में दर्ज प्रत्येक छात्रों की स्कैनिंग द्वारा 21 प्रकार की दिव्यांगता को चिन्हित किया जावेगा। दिव्यांग बच्चों की प्रारंभिक पहचान हेतु सी.आई. ई.टी.एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है,संभाग स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर हेमंत सामल,दीपक नामदेव,श्रीकांत त्रिपाठी,लव कुमार द्विवेदी द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण मे विकासखंड ढीमरखेड़ा के 316 प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया।प्रशिक्षण मे प्रशिक्षार्थियों के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई थी।समापन अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक प्रेम कोरी ने कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए शत प्रतिशत दिव्यांग बच्चो को चिन्हित करने का आवाहन किया। इस दौरान बीएससी रामनाथ पटेल,सतेन्द्र गौतम,के के पटेल,गणेश महोबिया,सूर्यकान्त त्रिपाठी,आशीष चौरसिया,सुशील पटेल,पंकज प्यासी,अखिलेश पाण्डेय,नारायण मिश्रा,अशोक पटेल,ज्योत्स्ना मेहरा,जयंती सिंह,अर्चना झारिया,अर्चना दीक्षित,रूप लाल झारिया,अशोक तिवारी,राकेश दुबे, रमेश उसरेठे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

popular post

ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

 ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश कटनी | भीषण गर्मी, तपती दोपहरी का वक्त,सकरी मेढ़ें, कटीली झाड़ियों और खेतों के बीच पगडंडी मार्ग से ऊबड़ खाबड़ पथरीली राहों में पसीने से तरबतर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ढाई से तीन किलोमीटर पैदल चलकर विकासखंड ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांवों में निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा, कोठी, झिन्ना पिपरिया, भमका, खमतरा पहरुआ एवं अन्य गांव पहुंचकर, नवीन स्वीकृत जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य स्थल,गेहूं खरीदी केंद्र, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाब, डगवेल, आंगनवाड़ी भवन एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता को परखा और प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा म...

आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब

 आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब कटनी  |  सरकारी कुर्सी जनता की सेवा के लिए होती है, लेकिन जब वही कुर्सी सवालों के घेरे में आ जाए तो फिर जांच की मांग उठना स्वाभाविक है। इन दिनों क्षेत्र में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आमजन के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर नौकरी में आने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति क्या थी और अब कितनी संपत्ति अर्जित हो चुकी है? यदि सब कुछ नियम और कानून के दायरे में है तो फिर पारदर्शिता से जांच कराने में हिचक कैसी? जनता का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने वाले विभाग में बैठे अधिकारियों की जीवनशैली और बढ़ती संपत्ति पर समय-समय पर निगरानी होना बेहद जरूरी है। राशन व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण और सार्वजनिक आपूर्ति प्रणाली सीधे गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन से जुड़ी होती है। ऐसे में यदि किसी अधिकारी की संपत्ति अचानक चर्चा का विषय बन जाए तो सवाल उठना लाजिमी है। क्षेत्र में लोग खुलकर कह रहे हैं कि नौकरी से पहले आखिर पीयूष शुक्ला के पास कितनी जमीन, मकान, वाहन और बै...

जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन

 जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे द्वारा ग्राम बिछिया एवं धनवाही में कुल 10 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान ग्राम बिछिया में 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं ग्राम धनवाही में मुख्य मार्ग से पंकज सिंह के घर की ओर 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ड्रेनेज निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनिरुद्ध पांडेय, त्रिवेणी ज्योतिषी, सत्यनारायण पांडेय, ओमप्रकाश गर्ग, रामप्रसाद, मुरारीलाल, सरपंच संजय दाहिया, उपसरपंच विराट पाण्डेय, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण क...