सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रविन्द्र बाजपेयी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर मनोनीत ढीमरखेड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त

 रविन्द्र बाजपेयी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर मनोनीत                                                                   ढीमरखेड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त                                                                                                                                


                           

उमरियापान  ।  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार व बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की अनुशंसा पर ढीमरखेड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता रविंद बाजपाई को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए जाने से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा क्षेत्र में हर्ष की लहर चल रही है  ।  निश्चित ही श्री बाजपेई जी अपने शिक्षा जीवन से कांग्रेस में समर्पित होकर प्रदेश सहित कटनी जिला एवं ढीमरखेड़ा में कांग्रेस को बहुत योगदान प्रदान करते हुए संगठन को मजबूत किया ही साथ ही श्री बाजपेई जी को पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया  ।  रविन्द्र बाजपेयी की सक्रियता को देखते हुए जिला उपाध्यक्ष पद पर विगत 10 वर्षो में रहकर संगठन की सेवा साथ ही इसी बीच विधायक प्रतिनिधि और सांसद प्रतिनिधि का भार सौंपा गया  । जिसको श्री बाजपेयी ने बखूबी निभाते हुए निर्विवाद संगठन को मजबूत करने का काम किया गया  । उनके इसी संघर्ष को देखते हुए बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान की अनुसंशा पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नया दायित्व सौंपा हम कटनी जिले के समस्त एवं बड़वारा विधानसभा के सभी कांग्रेस जन कमलनाथ जी का आभार प्रकट करते हैं  ।  श्री बाजपेयी के सचिव पद पर मनोनीत होने पर  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा अध्यक्ष आनंद मिश्रा, वरिष्ट नेता कटनी ग्रामीण उपाध्यक्ष मास्टर शिवकुमार चौरसिया, परिवहन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दीक्षित, जिला महामंत्री शैलेंद्र पौराणिक, जिला उपाध्यक्ष सुखदेव चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष अटल व्यवहार व्यवहार, जिला सचिव स्वतंत्र चौरसिया, प्रवक्ता विराट पांडे,  सुजीत बाजपेई विधायक,  कुलदीप तिवारी, एमपी झरिया, लक्ष्मण गर्ग, डॉ सुशील राय, संगठन मंत्री ध्रुव प्रताप सिंह, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र जैन, अमित गर्ग, रवि अवस्थी, वंश रूप चौरसिया, मनोज चौरसिया, सुषमा सिंह ठाकुर, वीरेंद्र मिश्रा, कमलेश रजक, अखिल दुबे, सुशील पटेल, अज्जू पटेल, लक्ष्मण गर्ग, रमेश गर्ग, गणेश गौतम, निरंजन खटीक,अशोक बागरी,मोहन बागरी, जगन्नाथ गौतम,राम प्रसाद शुक्ला, विजय दुबे, सौरभ राय, विकास जैन,नीरज राय, अखिलेश राजभर, हरिशंकर मिश्रा  आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाइयाँ प्रेषित की  ।


  रिपोर्टर सतीश चौरसिया

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...