सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रीवा के मनगवां में 25 लाख रुपए की 11520 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

 रीवा के मनगवां में 25 लाख रुपए की 11520 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार



ढीमरखेड़ा | रीवा जिले की मनगवां पुलिस ने शनिवार की सुबह कंटेनर से नशे की तस्करी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। बताया गया कि कि पहली दबिश मुखबिर की सूचना पर मनगवां के कुंईया नहर के पास दी गई। वहां नशीली कफ सिरप की खेप कंटेनर से उतरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड हो रही थी। तभी आईजी द्वारा गठित पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी कर 6 बदमाशों को पकड़ लिया है। मौके से एक कंट्रेनर, एक ट्रैक्टर और एक बोलेरो, 64 पेटी से 7680 शीशी नशीली कप सिरप निकली है। इसी तरह दूसरी दबिश मनगवां क्षेत्र के मनिकवार चौकी अंतर्गत तमहा गांव में की गई है। दावा है कि मुख्य तस्कर फरार हो गया। ऐसे में पत्नी को आरोपी बनाया गया है। घर के अंदर से 32 कार्टून से 3840 शीशी कोरेक्स निकली है। दोनों कार्रवाई में 25 लाख की 11520 शीशी कफ सिरप जब्त हुई है।

 *प्रयागराज से आ रही थी खेप*

7 अक्टूबर की सुबह मुखबिर ने अधिकारियों को सूचना दी। कहा कि प्रयागराज से कंटेनर क्रमांक MH 04 KU 4250 में कफ सिरप आ रही है। यह खेप मनगवां क्षेत्र में उतरेगी। तुरंत अफसरों ने लोकल पुलिस को दूर रखते हुए सिरमौर एसडीओपी उमेश प्रजापति को भेजा। साइबर सेल की मदद से मौके पर टीम पहुंची तो इनपुट सही निकला। देखा कि मनगवां के कुंईया नहर के पास से नशीली कफ सिरफ से लोड कंटेनर क्रमांक MH 04 KU 4250 से उतरकर ट्रैक्टर क्रमांक MP 17 BB 5828 में लोड हो रही है। वहीं बोलेरो क्रमांक MP 65 BB 0310 में तस्कर बैठे है। पुलिस ने घेराबंदी कर 7680 शीशी कप सिरफ जब्त की है। साथ ही रवि पटैल 28 वर्ष, आदित्य पटैल 27 वर्ष, हर्षलाल पटैल 25 वर्ष तीनों निवासी कुईंया कला, देवीदास कोटरे 34 वर्ष निवासी अंजूर भिवडी थाना ठाणे महाराष्ट्र, प्रफुल्ल पटैल 28 वर्ष निवासी कुईंया खुर्द, संतीश सोंधिया 36 वर्ष निवासी तमहा को गिरफ्तार किया है। इसके बाद तीनों वाहन व कोरेक्स को बरामद कर मनगवां थाने लगा। यहां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

 *पति फरार, पत्नी गिरफ्तार, घर में छिपा रखे थे कोरेक्स*

सिरमौर एसडीओपी उमेश प्रजापति ने खुलासा करते हुए बताया कि 7 अक्टूबर को दूसरी खबर आई। सूचनाकर्ता ने कहा कि मनिकवार चौकी के तमहा गांव निवासी संतोष सिंह उर्फ संजू सिंह के घर में भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप रखी हुई है। मनगवां पुलिस ने साइबर सेल की मदद से संबंधित स्थान में दबिश दी। पर पुलिस की घेराबन्दी देख आरोपी संतोष उर्फ संजू फरार हो गया। ऐसे में आरोपी के घर की तलाशी ली गई। तब एक कमरे से 32 कार्टून मिले है। पुलिस की काउंटिंग में 3840 शीशी बरामद हुई है। जांच में पता चला कि नशे के कारोबार में आरोपी की पत्नी प्रिया सिंह पति संतोष 36 वर्ष निवासी तमहा लिप्त है। वह पति की गैर मौजूदगी में चोरी छिपे नशा बेचती थी। तब मनिकवार पुलिस ने महिला को गिफ्तार किया है। कोरेक्स की जब्ती बनाते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है। दोनों कार्रवाई में 11520 शीशी कफ सिरफ कीमती 25 लाख रुपए व 1 कंटेनर, 1 ट्रैक्टर, 1 बोलेरो कुल तीन वाहनों की कीमती 75 लाख रुपए आंकी गई है। इस दबिश में एक दर्जन अधिकारियों की मुख्य भूमिका रही है।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...