सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र जारी, 1290 वचन 225 मुख्य बिंदु शामिल

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र जारी, 1290 वचन 225 मुख्य बिंदु शामिल



ढीमरखेड़ा | विधानसभा चुनाव के कांग्रेस ने आज अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। कमलनाथ ने इसे जारी करते हुए कहा इस वचन पत्र में आमजन से जुड़े 59 मुख्य विषयों को शामिल किया गया है। वचन पत्र में 225 मुख्य बिंदु हैं और 1290 वचन हैं। इसी के साथ उन्होने इस बार कांग्रेस का नारा दिया “कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी”। कमलनाथ ने कहा कि वचन पत्र के लिए उन्हें 9000 से अधिक सुझाव आए। लोगों ने पोस्टकार्ड और चिट्ठियों तक से सुझाव भेजे। इसके लिए उन्होने सभी का आभार व्यक्त किया। इस वचन पत्र के साथ 7 वर्गों के लिए अलग से पेपर बनाया है, उसे भी जारी किया गया।

‘कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी’

2023 चुनाव के लिए कांग्रेस ने नारा दिया है “कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी”। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश का हर परिवार खुशहाल रहे इसीलिए ये नारा दिया गया है। उन्होने कहा कि युवाओं को रोजगार मिले, महिला सशक्तिकरण हो, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो, किसानों के साथ न्याय हो और हर वर्ग को समान अवसर मिले। इसी उद्देश्य के साथ ये नारा दिया गया है।

किसानों को गेहूं का 2600/- और धान का 2500/- रूपए मूल्य देगी।

5 हार्सपॉवर निःशुल्क बिजली देने के साथ 10 हार्सपॉवर तक 50 प्रतिशत छूट देंगे।

किसान भाइयों को किसान फ्रेण्डली एप उपलब्ध कराएंगे।

नंदिनी गोधन योजना प्रारंभ करेंगे। 2/- रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेंगे।

कांग्रेस ने जो 1000 गौशालाएं प्रारंभ की थी जिसे भाजपा ने बंद कर दिया है उन्हें पुनः प्रारंभ करेंगे।

गो ग्रास अनुदान बढ़ाएंगे।

सहकारी क्षेत्र के  माध्यम से दूध खरीदी पर 5/- रूपये प्रति लीटर बोनस देंगे।

मछुआरों कृषकों को मत्स्य का अधिकार देंगे।

सहकारी संस्थाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगें।

खेतिहर श्रमिकों को फसल रक्षक का नाम देंगे एवं प्रशिक्षण देकर किट देंगे।

सिंचाई एवं प्रदेश की नदियाँ

सिंचाई क्षमता बढ़ायेंगे एवं समितियों के चुनाव करायेंगे।

ताप्ती, तमस एवं वेतबा नदी विकास प्राधिकरण गठित करेंगे। प्रदेश में लुप्त हो रही नदियों के  संरक्षण के लिए भागीरथ नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करेंगे।

माँ नर्मदा संरक्षण अधिनियम बनाएंगे।

नर्मदा परिक्रमा परिषद का गठन करेंगे एवं नर्मदा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ करेंगे।

युवाओं के  लिए

सरकारी भर्ती का कानून बनाएंगे।

2.00 लाख सरकारी पद भरेंगे।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-चार नए पद निर्मित कर भरेंगे।

प्रदेश के  युवाओं को ही सरकारी नौकरी में प्राथमिकता मिले, इस हेतु आगे बढ़ेंगे।

प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100 प्रतिशत छूट देंगे।

पिछले 18 वर्षों से लंवित भर्तियां – शिक्षकों, पुलिस, पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड, नर्स आदि की भरी जाएंगी।

युवा स्वाभिमान के अंतर्गत जरूरतमंद शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 1500 से 3000/- रूपए तक प्रतिमाह आर्थिक सहायता 2 वर्ष के   लिए देंगे।

भोपाल में प्रोफेशनल हब बनाएंगे।

मध्यप्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी शुरू करेंगे।

उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करेंगे।

छात्र संघ के  नियमित चुनाव कराएंगे।

प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के  लिए ‘पदक लाओ-पद पाओ’, पदक लाओ-करोड़पति बन जाओ, पदक लाओ-कार जीतो, पदक लाओ-छात्रवृत्ति पाओ योजना आरंभ करेंगे।

महिलाओं के  लिए

बेटियों के विवाह की नई योजना प्रारंभ करेंगे, 1 लाख 1 हजार रूपए की सहायता देंगे।

महिलाओं के स्टार्ट अप के लिए रूपए 25.00 लाख तक का ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराएँगे।

आवासहीन ग्रामीण महिलाओं को आवास एवं आजीविका के लिए 5000 वर्गफुट का भूखण्ड देंगे।

महानगरीय बस सेवा में परिवहन हेतु निःशुल्क पास उपलब्ध कराएंगे।

आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं को नियमित करने के लिए नियम बनाएंगे।

आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं के लिए मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों का नया कैडर बनाकर सेवा से जोड़ेंगे।

बेटियों के लिए मेरी बिटिया रानी योजना प्रारंभ करंेगे, उनको 2 लाख 51 हजार की राशि उनके जन्म से विवाह संस्कार होने तक देंगे।

स्वास्थ्य सुविधा

स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनायेंगे। प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ करेंगे, जिसमें परिवार सहित 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा शामिल रहेगा।

जनसेवक, सरकारी कर्मचारी, अधिकारी एवं पेंशनर्स

कर्मचारी एवं अधिकारियों का बीमा कराएंगे।

कर्मचारियों की रूकी पदोन्नतियां प्रारंभ करेंगे।

कर्मचारियों को चार चरण में समयमान वेतनमान देंगे।

आउटसोर्स एवं संविदा कर्मी

आउटसोर्स, संविदा, अंशकालीन, दैनिक वेतनभोगी एव मानदेय पर कार्यरत कर्मियों के साथ न्याय करेंगे। पहली कैबिनेट में इनके लिए प्रस्ताव लाएंगे।

भूतपूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक

भूतपूर्व सैनिकों को सेवा में आरक्षण का लाभ देंगे।

खनिज

रेत आवंटन की नई नीति बनाएंगे।

रेत घोटाले की जांच करेंगे।

श्रम

श्रमिकों के सम्मान में 1 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करेंगे।

65 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों को 1200/- रूपए प्रतिमाह सम्मान निधि देंगे।

सभी श्रमिकों को लिए नया सवेरा योजना पुनः प्रारंभ करेंगे।

स्वच्छ जल का अधिकार

स्वच्छ जल का अधिकार का कानून बनाएंगे।

हर घर को पेयजल योजना उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी

1.आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी का शोध केन्द्र स्थापित करेंगे।

सामाजिक न्याय

1.सामाजिक सुरक्षा पेंशन 600 से बढ़ाकर 1200 रूपए करेंगे।

2.बहुदिव्यांगजनों को 2000/-रूपए मासिक पेंशन देगे।

3.गरीबों के लिए आटा, दाल, तेल और चीनी का देवभोग किट प्रदान करेंगे।

4. गरीबी रेखा का नया सर्वे कराएंगे।

पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति

1.समान अवसर आयोग गठित करेंगे।

2.बैकलॉग के पद भरेंगे।

3.जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्या को दूर करेंगे।

4.इन वर्गों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में कदम उठाएंगे।

5.छात्रवृत्ति का अधिकार अधिनियम बनाएंगे।

6.अनुसूचित जाति, जनजाति उपयोजना को अधिनियम का रूप देंगे।

ग्रामीण विकास

1.त्रिस्तरीय पंचायती राज मूल रूप से लागू करेंगे। सरपंचों को अधिकार देंगे।

2.नगरीय निकायों की तरह जिला एवं जनपद पंचायतों में एल्डरमेन नियुक्त करेंगे।

आवास का अधिकार

1.आवास का अधिकार का कानून बनाएंगे।

2.ग्रामीण आवास एवं शहरी आवास की राशि को समान करेंगे।

3.600 वर्गफुट तक के आवासी पट्टों का निःशुल्क पंजीयन करेंगे।

4.पुश्तैनी मकानों का मालिकाना हक देंगे।

5.आवासीय पट्टेधारियों की रजिस्ट्री निःशुल्क कराएंगे।

अर्थ व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण

1.न्यूनतम आय की गारंटी का अधिकार लाएंगे।

2.करों का युक्तियुक्तकरण करेंगे।

3.राज्य की पंचवर्षीय योजना प्रारंभ करेंगे।

4.एकीकृत ग्रामीण एवं शहरी विकास की नवधारणा के साथ आगे बढ़ेंगे।

5.वित्तीय अनुशासन कायम करेंगे।

अपराधमुक्त प्रदेश

1.प्रदेश में संवेदनशील जबावदेही और पारदर्शी व्यवस्था लागू करेंगे।

2.शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाएंगे।

3.माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाएंगे।

4.यातायात चैकिंग की व्यवस्था में सुधार करेंगे।

परिवहन

1.मध्यप्रदेश में ग्रामीण परिवहन विकास के लिए चार क्षेत्रीय कंपनियां पीपीपी मॉडल पर बनाएंगे।

2.स्क्रेप की नीति बनाएंगे।

3.आरटीओ बैरियर की व्यवस्था सुदृढ़ करेंगे।

नशामुक्त प्रदेश

प्रदेश को मादकमुक्त प्रदेश बनाने की ओर कदम उठाएंगे।

पत्रकार 

1.पत्रकारों की सम्मान निधि राशि बढ़ाकर 25 हजार करेंगे।

2.पत्रकारों का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा परिवार सहित कराएंगे।

3.पत्रकार परामर्श समिति का गठन करेंगे।

4.पत्रकारों के लिए महानगरों में न्यू सिटी का निर्माण करेंगे।

5.समाचार पत्रों, पत्रिकाओं एवं डिजिटल समाचार पत्रों/चैनलों को विज्ञापन देने के लिए नए नियम बनाएंगे।

आस्था और विश्वास

1.श्रीराम वन गमन पथ का निर्माण शीघ्र पूर्ण करायेंगे।

सीता माता मंदिर श्रीलंका की योजना को पुनः प्रारम्भ करेंगे।

खुशहाली मिशन 

मध्यप्रदेश की खुशहाली के लिए खुशहाली मिशन प्रारम्भ करेंगे।

कांग्रेस द्वारा पूर्व में की गई घोषणाएं, जो वचन पत्र में शामिल हैं

1.जय किसान कृषि ऋण माफी योजना को निरंतर रखेंगे। किसानों का 2.00 तक का कर्ज माफ करेंगे।

2.महिलाओं को प्रतिमाह 1500/-रूपए नारी सम्मान निधि के  रूप में देंगे।

3.घरेलू गैस सिलेंडर 500/- रूपए में देंगे।

4.इंदिरा गृह ज्योति योजना के  अंतर्गत 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट हाफ दर पर देंगे।

5.पुरानी पेंशन योजना 2005 ओपीएस प्रारंभ करेंगे।

6.किसानों को सिंचाई हेतु 5 हार्सपॉवर का विद्युत निःशुल्क प्रदान करेंगे।

7.किसानों के  बकाया विद्युत देयक माफ करेंगे।

8.किसान आंदोलन एवं विद्युत संबंधी झूठे व निराधार प्रकरणों को वापिस लेंगे।

9.बहुदिव्यांगजनों की पेंशन की राशि बढ़ाकर रूपए 2000/- करेंगे।

10.जातिगत जनगणना कराएंगे।

11. शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे।

12.संत शिरोमणि रविदास के  नाम पर कौशल उन्नयन विश्वविद्यालय सागर में स्थापित करेंगे।

13.तेंदूपत्ता की मजदूरी की दर 4000/- रूपए प्रति मानक बोरा करेंगे।

14.पढ़ो-पढ़ाओ योजना के   अंतर्गत सरकारी स्कूलों के   बच्चों को कक्षा 1 से 8वीं तक 500/- रूपए, कक्षा 9वीं-10वीं के  लिए 1000/- एवं कक्षा 11वीं-12वीं के   बच्चों को 1500/- रूपए प्रतिमाह देंगे।

15.मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा निःशुल्क करेंगे।

16.आदिवासी अधिूसचित क्षेत्रों में कांग्रेस के  कार्यकाल में बना पेसा एक्ट लागू करेंगे।

बता दें कि कांग्रेस इसे से ही घोषणा पत्र को वचन पत्र कहती आई है। उसका कहना है कि वो जो कहती है उसे हर हाल में निभाती है इसलिए ये उनके वचन हैं और वो इन्हें हर हाल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

टिप्पणियाँ

popular post

चलते-चलते राह में, मोड़ अचानक आ गया, हंसता हुआ चेहरा भी पल में ख़ामोश हो गया, ना दस्तक, ना इशारा, ना कोई पैग़ाम आया, मौत ने चुपके से आकर अपना फ़र्ज़ निभाया सड़क दुर्घटना में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भागीरथ पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 चलते-चलते राह में, मोड़ अचानक आ गया, हंसता हुआ चेहरा भी पल में ख़ामोश हो गया, ना दस्तक, ना इशारा, ना कोई पैग़ाम आया, मौत ने चुपके से आकर अपना फ़र्ज़ निभाया सड़क दुर्घटना में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भागीरथ पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर कटनी  |  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ एवं वर्तमान में रीठी में कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) भागीरथ पटेल के असामयिक निधन की दुखद खबर से पूरा प्रशासनिक अमला और क्षेत्र स्तब्ध है। कर्तव्यपथ से घर लौटते समय हुए एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया।इस हृदयविदारक घटना ने न केवल उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है, बल्कि जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भी शोकाकुल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागीरथ पटेल अपने नियमित शासकीय कार्यों का निर्वहन कर कार्यालय से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मार्ग में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं । भागीरथ पटेल लंबे समय से मनरेगा योजना के अंतर्गत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के रूप ...

कटनी बिग ब्रेकिंग जिला पंचायत में लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार

 कटनी बिग ब्रेकिंग जिला पंचायत में लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने आज कटनी जिला पंचायत कार्यालय में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जिला पंचायत में पदस्थ लेखापाल (Accountant) सतेंद्र सोनी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। *क्या है पूरा मामला?* मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राम पंचायत सचिव को सेवा से निलंबित या पृथक किया गया था। उसकी बहाली (Reinstatement) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और कागजी कार्रवाई के एवज में लेखापाल सतेंद्र सोनी ने 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सचिव ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त विभाग से की। *लोकायुक्त की योजनाबद्ध कार्रवाई* शिकायत की पुष्टि होने के बाद, लोकायुक्त की 5 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही सचिव ने जिला पंचायत कार्यालय में लेखापाल को केमिकल लगे हुए नोट सौंपे, पहले से ही मुस्तैद टीम ने उन्हें धर दबोचा। *आरोपी*: सतेंद्र सोनी (लेखापाल, जिला पंचायत कटनी) *रिश्वत की राशि*: 5,000 रुपये *...

ढीमरखेड़ा में तहसीलदार रहते हुए जमकर बटोरी सुर्खियां अब पहुंच गई रीठी, रीठी तहसील में प्रभारी तहसीलदार की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश, उच्च अधिकारियों तक पहुंच हैं लगता हैं मैडम की, जहां लगी थी शिकायत की झड़ी वही पहुंच गई मैडम, चाई - माई घुमा रहा प्रशासन

 ढीमरखेड़ा में तहसीलदार रहते हुए जमकर बटोरी सुर्खियां अब पहुंच गई रीठी, रीठी तहसील में प्रभारी तहसीलदार की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश, उच्च अधिकारियों तक पहुंच हैं लगता हैं मैडम की, जहां लगी थी शिकायत की झड़ी वही पहुंच गई मैडम, चाई - माई घुमा रहा प्रशासन  कटनी  |  कटनी जिले की रीठी तहसील एक बार फिर प्रशासनिक फैसले को लेकर चर्चा और विवाद के केंद्र में आ गई है। लंबे समय तक यहां पदस्थ रहीं तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया को पूर्व में ग्रामीणों की शिकायतों के बाद हटाया गया था, लेकिन अब जिला प्रशासन द्वारा उन्हें पुनः रीठी का प्रभारी तहसीलदार बनाए जाने के आदेश ने क्षेत्र में असंतोष की लहर पैदा कर दी है। शनिवार को आशीष तिवारी, कलेक्टर, कटनी द्वारा जारी आदेश में प्रशासकीय एवं कार्यालयीन कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान में ढीमरखेड़ा की प्रभारी तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया को रीठी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश के सार्वजनिक होते ही क्षेत्र में चर्चाओं और विरोध का दौर शुरू हो गया। *पहले शिकायतें, फिर तबादला, अब दोबारा जिम्मेदारी* ग्रामीणों का कहना है ...