सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कटनी जिले के 10516.88 लाख रूपये के निर्माण कार्यो का किया वर्चुअली लोकार्पण एवं भूमिपूजन शासकीय कन्या महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में आयोजित हुआ वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कटनी जिले के 10516.88 लाख रूपये के निर्माण कार्यो का किया वर्चुअली लोकार्पण एवं भूमिपूजन

शासकीय कन्या महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में आयोजित हुआ वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम



ढीमरखेड़ा ।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कटनी जिले के 10516.88 लाख रूपये के कार्यो का वर्चुअली लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन नव निर्मित शासकीय कन्या महाविद्यालय गुलवारा में किया गया। इस दौरान कटनी मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय, पूर्व विधायक अलका जैन, कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, जनपद पंचायत कटनी की अध्यक्ष गीता बाई पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, सत्यव्रत त्रिपाठी, अश्विनी गौतम प्रवीण बजाज, आयुक्त नगर निगम विनोद कुमार शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में राज्य स्तरीय वर्चुअली लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

*छात्रा आस्था एवं कृषक सुरेश से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया वर्चुअली संवाद*

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी की बी.कॉम फाईनल की छात्रा आस्था नामदेव से वर्चअली संवाद किया। संवाद के दौरान आस्था ने इतनें बड़े नवीन महाविद्यालय भवन की सौगात मिलने पर सभी छात्राओं की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आस्था एवं कॉलेज की सभी छात्राओं से मन लगाकर पढाई करने की बात कही। संवाद के दौरान बहोरीबंद बाकल निवासी कृषक सुरेश पटैल नें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक हजार 11 करोड़ की लागत से सिचाई योजना के माध्यम से नर्मदा का पर्याप्त जल मिलनें पर धन्यवाद देते हुए कहा कि अब हम किसान भाई पर्याप्त पानी मिलनें से तीन फसल कर सकेंगे।

*इन कार्यों के हुए लोकार्पण, भूमिपूजन*

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें कटनी दमोह मार्ग में मझगवां फाटक में ओवर ब्रिज का निर्माण लागत 2936.55 लाख रूपए, गुलवारा में 1237.68 लाख रूपए की लागत से शासकीय कन्या महाविद्यालय का भवन, कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम के लिए हाल लागत 140 लाख रूपए, बैडमिंटन कोर्ट, योगा हाल, बास्केटबाल कोर्ट लागत 111.55 लाख रूपए, माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी में 771.77 लाख रूपए की लागत से निर्मित 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन शामिल है। इसके अलावा कटनी-जबलपुर रेलवे लाइन में आर्डिनेंस फैक्ट्री के पास आरओबी का निर्माण लागत 5150.58 लाख रूपए, 20 हेक्टेयर पर नगर वन की 80 लाख रूपए से स्थापना, 11 ओवन जिम की स्थापना, ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में 85 लाख की लागत से निर्मित स्लैब कल्वर्ट कम स्टापडेम का भूमिपूजन किया गया। बहोरीबंद विधानसभा में एक हजार 11 करोड़ की सिंचाई परियोजना के साथ ही स्लीमनाबाद कालेज में अतिरिक्त भवन, तीन सड़कों के भूमिपूजन हुए तो नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों की भी आधार शिला रखी गई। वर्चुअल कार्यक्रम के बाद विधायक जयसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कालेज की छात्राओं के साथ नवीन कालेज भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उसके बाद कालेज परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लोकार्पण व भूमिपूजन के लिए लगाई गईं पट्टिकाओं का भी विमोचन जनप्रतिनिधियों ने किया।

*सपनें देखे और उन्हे पूरा करने का भी प्रयास करें*

विधायक मुड़वारा श्री जयसवाल नेे अपनें उद्बोधन में छात्राओं को नवीन महाविद्यालय की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़े - बड़े सपने देखना अच्छी बात है किन्तु उन्हे पूरे करनें के प्रयास भी करने चाहिए। इस दौरान आपनें विभिन्न विकास कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि आगे भी विकास कार्यो का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। छात्राओं की सुविधा हेतु कॉलेज बिल्डिंग के सामनें 50 एकड़ भूमि पर नगर वन बनाया जायेगा तथा खेल की सुविधा हेतु 15 एकड़ का एक अच्छा ग्राउण्ड भी उपलब्ध होगा। इस दौरान आपने छात्राओं को अच्छी तरह से मन लगाकर पढाई करनें के बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप - प्रज्जवलन एवं कन्या पूजन कर किया गया।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...