सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का उमरिया पान नगर आगमन हुआ*

 *बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का उमरिया पान नगर आगमन हुआ*



ढीमरखेड़ा।  बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा मंगलवार शाम को उमरियापान पहुंची इस यात्रा में बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए । यह यात्रा उमरियापान नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली गई जिसका लोगों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया ।  झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड, आजाद चौक, खेर माता मंदिर पहुंची पूजा पाठ के बाद प्रसाद वितरण कर यात्रा को स्लीमनाबाद के लिए प्रस्थान किया गया ।  प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ब्यौहार ने बताया कि शौर्य जागरण यात्रा नगर और गांवों तक निकाली जा रही है इस यात्रा का उद्देश्य यह यात्रा श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को 500 वर्षों तक संघर्ष करने और ऐतिहासिक विजय  की यात्रा  है ही, 5 सदियों में हिंदुत्व की सबसे बड़ी विजय की यात्रा है, यह हमारा परम् सौभाग्य अवश्य है, जो हम प्रभु का मंदिर अपने आंखों से बनते देख रहे है । और हिंदू समाज पर हिंदुओं की रैली पर हिंदुओं के आयोजन पर जो हमले हो रहे हैं ।उसके विरोध स्वरूप बजरंग दल द्वारा हिंदू समाज और हिंदू युवाओं शौर्य का जागरण हो इस उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है । इस दौरान  जिला मंत्री राहुल दुबे, जिला सह संयोजक रोहित सोनी, प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ब्यौहार, उपाध्यक्ष प्रिंस उरमालिया,प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता,सह मंत्री पंकज तिवारी, प्रखंड सह संयोजक गजराज सिंह ठाकुर, राजन सिंह, मनोज सोनी, पुष्पराज परोहा, अमन पटेल, अरुण गुप्ता, अश्विनी शुक्ला, ज्ञानेंद्र पुराणिक, मृदुल चौबे, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...