सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ढीमरखेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चंद घंटों में हुआ हत्याकाण्ड का खुलासा ,प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा पहाड़ पर पत्थर पटक कर कर दी हत्या महज 24 घंटे में पुलिस ने मामले का किया पर्दाफाश

 ढीमरखेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चंद घंटों में हुआ हत्याकाण्ड का खुलासा ,प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा पहाड़ पर पत्थर पटक कर कर दी हत्या महज 24 घंटे में पुलिस ने मामले का किया पर्दाफाश


ढीमरखेड़ा | ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस नें इस मामले का पर्दाफास करते हुए हत्या करने वाले प्रेमी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा मोहम्मद शाहिद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 28 सितंबर कों जंगल के नाले में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। युवती की शिनाख्त की गई। प्रथम दृष्टया जाँच पड़ताल करने पर यह हत्या का मामला प्रतीत हुआ जिसकी बारीकी से जाँच कर परिस्थिति जन्य साक्ष्य कों एकत्रित कर हत्या के आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की है आरोपी मृतिका का प्रेमी ही है । पुलिस नें बताया कि ग्राम रामपुर परासी हार के सामने जंगल पहाडी में युवती का शव मृतिका काजल कोल पिता लखन कोल उम्र 22 साल निवासी ग्राम रामपुर के पहचान के रूप में की गई जिसका ग्राम रामपुर के ही सुमित उर्फ संजू कोल के साथ प्रेम प्रसंग था। मृतिका काजल के गर्भवती हो जाने से युवती प्रेमी सुमित कोल से शादी करने को कह रही थी जिस कारण आरोपी सुमित उर्फ संजू कोल ने बदमानी होने के डर से प्रेमिका काजल कोल की ग्राम रामपुर के परासी पहाड़ पर ले जाकर उसका मुँह दबाकर, पत्थर पटक कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और जंगल में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से झाडियों में फेंक दिया ताकि काजल कोल की हत्या के बारे में किसी को कोई सुराग  ना लग सके। बहरहाल परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी सुमित उर्फ संजू कोल पिता प्रमोद कोल उम्र 22 साल निवासी ग्राम रामपुर कों हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तों आरोपी नें अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...