सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल के अरमा आसुओं में बह गये बड़वारा से मोती कश्यप का कटा टिकिट

 दिल के अरमा आसुओं में बह गये

बड़वारा से मोती कश्यप का कटा टिकिट 

ढीमरखेड़ा । भारतीय जनता पार्टी ने कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा क्रमांक 91 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भाजपा जिला मंत्री धीरेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। स्मरण रहे कि बड़वारा विधानसभा से पूर्व विधायक मोती कश्यप दावेदारी कर रहे थे और कुछ माह से वे क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे है पर उनके सपने पूरे नहीं हो सके। 

उनकी टिकिट कटने का एक और कारण बताया जाता है जो एंटी इनकंबेंसी है और कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वयं ही अंदर ही अंदर उनको प्रत्याशी नहीं बनाये जाने की मांग की जा रही थी। लिहाजा वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे वर्तमान विधायक विजय राघवेन्द्र सिंह से मोती कश्यप 21,360 वोटों से चुनाव हार गये थे। वर्ष 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा बड़वारा विधानसभा में सर्वे करवाये गये और संगठन से राय ली गई। जिस पर पार्टी ने सभी बातों को दृष्टिगत रखते हुये पूर्व जिला पंचायत सदस्य और जिला मंत्री धीरेन्द्र सिंह के नाम पर सर्व सम्मति से मुहर लगा दी गई है। वहीं मोती कश्यप पर यह भी आरोप लगते रहे है कि वह बाहरी प्रत्याशी है जिस कारण से इस बार उनके खिलाफ विधानसभा की जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा था। 

धीरेन्द्र सिंह का हुआ स्वागत 

जिला भाजपा कार्यालय में धीरेन्द्र सिहं का जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने स्वागत करते हुए बधाई दी, साथ ही कहा कि पार्टी ने एक बार फिर एक युुवा कार्यकर्ता को सम्मान देकर इतिहास बनाया है। श्री टण्डन ने कहा कि बड़वारा विधानसभा में जिला पंचायत सदस्य रहते हुए धीरेन्द्र सिंह ने विकास के कई कार्य कराए। संगठन में निरन्तर सक्रिय रहते हुए वे जिला मंत्री के दायित्व का कुशलता से निर्वहन कर रहे हैं। वर्तमान में भाजपा जिला मंत्री के साथ साथ धीरेन्द्र सिंह की मातुश्री श्रीमती शीला सिंह भी जिला पंचायत सदस्य हैं। धीरेन्द्र की मातुश्री क्षेत्र में सर्वाधिक मतों से विजयी हुईं थीं। धीरेंद्र सिंह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहे एवं संगठन के कार्यकर्ताओं से निरन्तर संवाद तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी बढ़ चढ़कर भागीदारी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से धीरेन्द्र को भारी मतों से विजयी बनाने जुट कर बड़वारा में कमल खिलाएंगे।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...