सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संत शिरोमणि रविदास की समरसता यात्रा का कटनी जिले में प्रवेश पर भव्य आगवानी






 संत शिरोमणि रविदास  की समरसता यात्रा का कटनी जिले में प्रवेश पर भव्य आगवानी

ढीमरखेड़ा - जिले में संत शिरोमणि रविदास महाराज की समरसता यात्रा का भव्य आगमन हुआ। कटनी जिले में प्रवेश पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कटनी जिले के ग्राम धनवाही में सुबह से ही यात्रा का स्वागत करने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने सर्वप्रथम यात्रा में संत रविदास की चरण पादुका सिर पर रख कर यात्रा की आगवानी की। साथ मे यात्रा प्रभारी रवि खरे ने चरण पादुका की पूजा अर्चना करते हुए पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी थी।ग्राम धनवाही में समरसता यात्रा की आगवानी के बाद यह यात्रा उमरियापान की ओर प्रस्थान कर गई।साथ मे बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा यात्रा के साथ चल रहे प्रतिनिधि शामिल थे। बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम धनवाही से बड़वारा विधानसभा के ग्राम पंचायत उमरियापान तक के रास्ते मे जगह-जगह जनप्रतिनिधियों आम जनता द्वारा समरसता यात्रा का स्वागत किया गया। जगह जगह यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास की चरण पादुकाओं को सिर पर रखकर उनके प्रति भाव प्रगट किये।जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने कहा कि सरकार द्वारा संत शिरोमणि रविदास के मंदिर निर्माण के लिए यह समरसता यात्रा निकाली है जिससे जन जन तक संत रविदास के विचारों को पहुंचाया जा सके। यात्रा प्रभारी रवि खरे ने कहा कि आज इस यात्रा से अनुसूचित जाति वर्ग ही नहीं हर वर्ग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। लोगों को संत रविदास  के मंदिर निर्माण में स्वयं की सहभागिता का बोध हो रहा है। 25 जुलाई से 13 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस समरसता यात्रा निकालकर एक सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है।सागर में संत शिरोमणि रविदास महाराज के मंदिर का निर्माण होगा। इस मंदिर निर्माण से आम जनमानस में देश प्रेम व समानता समरसता एकता की भावना का प्रवाह होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन , पूर्व विधायक मोती कश्यप, यात्रा प्रभारी रवि खरे, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा देवी सिह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, जिला महामंत्री राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रणवीर कर्ण, जयपाल सिह, सुरेश राय, ललित जयसवाल, जिला मंत्री  विजय दुबे,  शिवम शर्मा, सुषमा सिंह, अजा. मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार चौधरी,  सचिन तिवारी, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, जनपद उपाध्यक्ष पारस पटैल जितेंद्र अरोरा, सोहन सिंह , महेंद्र चौहान ने शामिल होकर कहा कि संत शिरोमणि व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का सच्चा सम्मान व भाजपा सरकार द्वारा इस तरह के विविध सामाजिक कार्यक्रम किए - गए।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

popular post

ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

 ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश कटनी | भीषण गर्मी, तपती दोपहरी का वक्त,सकरी मेढ़ें, कटीली झाड़ियों और खेतों के बीच पगडंडी मार्ग से ऊबड़ खाबड़ पथरीली राहों में पसीने से तरबतर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ढाई से तीन किलोमीटर पैदल चलकर विकासखंड ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांवों में निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा, कोठी, झिन्ना पिपरिया, भमका, खमतरा पहरुआ एवं अन्य गांव पहुंचकर, नवीन स्वीकृत जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य स्थल,गेहूं खरीदी केंद्र, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाब, डगवेल, आंगनवाड़ी भवन एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता को परखा और प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा म...

आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब

 आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब कटनी  |  सरकारी कुर्सी जनता की सेवा के लिए होती है, लेकिन जब वही कुर्सी सवालों के घेरे में आ जाए तो फिर जांच की मांग उठना स्वाभाविक है। इन दिनों क्षेत्र में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आमजन के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर नौकरी में आने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति क्या थी और अब कितनी संपत्ति अर्जित हो चुकी है? यदि सब कुछ नियम और कानून के दायरे में है तो फिर पारदर्शिता से जांच कराने में हिचक कैसी? जनता का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने वाले विभाग में बैठे अधिकारियों की जीवनशैली और बढ़ती संपत्ति पर समय-समय पर निगरानी होना बेहद जरूरी है। राशन व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण और सार्वजनिक आपूर्ति प्रणाली सीधे गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन से जुड़ी होती है। ऐसे में यदि किसी अधिकारी की संपत्ति अचानक चर्चा का विषय बन जाए तो सवाल उठना लाजिमी है। क्षेत्र में लोग खुलकर कह रहे हैं कि नौकरी से पहले आखिर पीयूष शुक्ला के पास कितनी जमीन, मकान, वाहन और बै...

जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन

 जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे द्वारा ग्राम बिछिया एवं धनवाही में कुल 10 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान ग्राम बिछिया में 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं ग्राम धनवाही में मुख्य मार्ग से पंकज सिंह के घर की ओर 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ड्रेनेज निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनिरुद्ध पांडेय, त्रिवेणी ज्योतिषी, सत्यनारायण पांडेय, ओमप्रकाश गर्ग, रामप्रसाद, मुरारीलाल, सरपंच संजय दाहिया, उपसरपंच विराट पाण्डेय, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण क...