सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उमरियापान में धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी चौरसिया दिवस बैंड बाजों के साथ निकाला गया जुलूस

 उमरियापान में धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी चौरसिया दिवस                                                                                                बैंड बाजों के साथ निकाला गया जुलूस                   



                    ढीमरखेड़ा -  नाग पंचमी चौरसिया दिवस पर्व उमरिया पान में चौरसिया समाज द्वारा हर्षोल्लास उमंग के साथ मनाया गया । पान कृषकों ने सुबह से अपने अपने पान मरीजों में पहुंचकर नागबेल का पूजन अर्चन कर दूध, नारियल अर्पण किया । चौरसिया नवयुवक मंडल के तत्वाधान में मंडी प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें समाज के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । अतिथियों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी गई । कार्यक्रम का शुभारंभ चिहूटिया महाराज के तैल चित्र एवं नांग प्रतिमा के समक्ष पूजन किया गया । नवयुवक मंडल के सदस्यों ने समाज के बुजुर्गों का तिलक वंदन एवं पुष्पमाला पहनकर सम्मान किया । साथ ही समाज के 10 वीं एवं 12 वीं में मैरिड आए मेधावी छात्र छात्राओं को समाज के वरिष्ठ एवं बुजुर्गों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की । सांस्कृतिक कार्यक्रम पश्चात शाम 4 बजे मंडी प्रांगण में चौरसिया समाज एककृत हुए  बैंड बाजा के साथ जुलूस निकाला गया जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा नांग प्रतिमा का पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की । झंडा चौक में परशुराम शिष्य मंडल के पदाधिकारियों ने नाग प्रतिमा का पूजन किया । इस अवसर पर विजय दुबे, अश्विनी शुक्ला, प्रमोद गौतम, सतीश गौतम, सी एल शुक्ला, रिंकू मिश्रा, दिलीप बाजपेई, मृत्युंजय उपाध्याय, धनंजय दुबे, अवधेश पौराणिक, अजीत पांडे, शैलेंद्र पौराणिक, कमलेश पौराणिक, लकी बाजपेई आदि परशुराम शिष्य मंडल के सदस्यों ने स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया । जुलूस नगर भ्रमण करते हुए ढीमरखेड़ा रोड स्थित नर्मदा नहर के समीप चिहूटिया महाराज के चबूतरे मैं समाज के लोग एकत्रित हुए । चिहूटिया महाराज एवं मनिया देव की विशेष पूजन किया गया। जिसमें फूल मालाएं, बेलपत्र, दूध, खीर, गुड़ आदि अर्पण करने के बाद हवन किया गया । चिहूटिया महाराज व मनियादेव के जयकारे लगाए गए । इस दौरान समाज के वरिष्ठ नेमचंद चौरसिया, वैजनाथ चौरसिया, चौरसिया समाज कटनी के जिला अध्यक्ष धरमदास चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, गया प्रसाद चौरसिया, भोलाराम चौरसिया, मगनलाल चौरसिया, दिन्नू चौरसिया, मोहनलाल चौरसिया, चंद्रकांत चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, आशीष चौरसिया, घनश्याम प्रसाद चौरसिया, के  के चौरसिया, ज्ञानी चौरसिया, संजीव चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया, राजेंद्र चौरसिया, कंधी चौरसिया, गगन चौरसिया, मिकी चौरसिया, लकी चौरसिया, भाटू चौरसिया, छुट्टन चौरसिया, कमलेश चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, शरद चौरसिया, संदीप चौरसिया, सुमित चौरसिया आदि स्वजातीय बंधुओं उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...