सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना चालू की गई जिले के 163 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिली स्कूटी स्कूटी मिलने पर बच्चों के चेहरे खिले, जताया मामाजी का आभार

 मुख्यमंत्री स्कूटी योजना चालू की गई


जिले के 163 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिली स्कूटी


स्कूटी मिलने पर बच्चों के चेहरे खिले, जताया मामाजी का आभार




ढीमरखेड़ा - शासकीय स्कूलों के कक्षा 12 वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 163 में से अभिलेखीय प्रक्रिया पूर्ण करने वाले 75 छात्र-छात्राओं को बुधवार को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला माधवनगर कटनी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्कूटी प्रदान की गई। योजना के तहत शेष बचे 88 छात्र-छात्राओं की अभिलेखीय प्रक्रिया पूर्ण होते ही स्कूटी का वितरण कर दिया जायेगा।कटनी मुड़वारा विधायक संदीप अवि प्रसाद जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित स्कूटी वितरण के इस कार्यक्रम में कलेक्टर अवि प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि महेश शुक्ला, गोविंद चावला, बागीश आनंद, सौरभ अग्रवाल, अशोक माखीजा व गणमान्य नागरिक, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक एवं प्राचार्य, पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुये छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से स्कूटी की सौगात मिलने पर बधाई दी। जयसवाल ने बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनानें हेतु उनकी माता द्वारा किये जानें वाले प्रयासों की सराहना करते हुए विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा छात्र - छात्राओं को स्कूटी की सौगात मिलनें पर शुभकामनाएं दी जाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिसे सभी ने देखा व सुना तदोपरान्त अतिथियों द्वारा बच्चों को स्कूटी की चाबियां भी सौंपी गईं। स्कूटी मिलने पर बेहद खुश नजर आये छात्र-छात्राओं ने इसके लिये अपने मामा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया। बच्चों ने कहा कि स्कूटी मिलने से उनकी आगे की पढ़ाई की राह आसान होगी तथा वे पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। कार्यक्रम में बच्चों के साथ आये उनके अभिभावकों में प्रसन्नता की झलक दिखाई दे रही थी ।  मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूटी प्राप्त करने वाले जिले के 75 छात्र-छात्राओं में से 38 छात्रायें और 37 छात्र शामिल हैं। इन छात्र-छात्राओं को पसंद के मुताबिक ई-स्कूटी तथा मोटराइज्ड स्कूटी प्रदान की गई है। योजना के तहत शासन द्वारा ई-स्कूटी के लिये 1 लाख 20 हजार रुपये तथा मोटराइज्ड स्कूटी के लिये 90 हजार रुपये प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिये स्वीकृत किये गये थे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह सहित शिक्षा विभाग अन्य अधिकारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...