पोड़ी कला बी में 18 तारीख को होगी माता रानी की भव्य महाआरती, 56 भोग का लगेगा प्रसाद ढीमरखेड़ा | ग्राम पोड़ी कला बी में दिनांक 18 को माता रानी की भव्य महाआरती एवं 56 भोग प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। माता रानी को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। महाआरती का भव्य और दिव्य दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मां भगवती की आराधना, जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर होगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। माता रानी की महाआरती और 56 भोग का यह दिव्य आयोजन देखने योग्य होगा। समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।