ढीमरखेड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगे नए पंख डॉ. राधेश शर्मा के मेडिकल एवं थोक दवा कारोबार का भव्य शुभारंभ बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को हुआ गरिमामय उद्घाटन कार्यक्रम अब स्थानीय ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सीधे संबंधों वाले जनप्रिय चिकित्सक की नई पहल
ढीमरखेड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगे नए पंख डॉ. राधेश शर्मा के मेडिकल एवं थोक दवा कारोबार का भव्य शुभारंभ बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को हुआ गरिमामय उद्घाटन कार्यक्रम अब स्थानीय ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सीधे संबंधों वाले जनप्रिय चिकित्सक की नई पहल ढीमरखेड़ा | ग्रामीण अंचल में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में आज का दिन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी और सर्वप्रिय व्यक्तित्व डॉ. राधेश शर्मा जी के नए मेडिकल स्टोर एवं थोक (होलसेल) दवा व्यवसाय का भव्य शुभारंभ आज, बुधवार दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उद्घाटन के इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। डॉ. राधेश शर्मा के इस नए प्रतिष्ठान के प्रारंभ होने से ढीमरखेड़ा और आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों को अब सभी प्रकार की अत्यावश्यक और ...