अध्यात्म, तपस्या और जनसेवा का दिव्य संगम श्री शैलेश्वर धाम सैलवारा, स्वामी प्रकाशवन जी अवधूत महाराज की साधना और मानव कल्याण की अमर गाथा, पाँच सौ वर्ष पुराने बरगद की छांव में बसती आस्था, शिवभक्ति और सनातन संस्कृति की अनूठी पहचान, जहाँ सेवा ही धर्म और मानवता ही सर्वोपरि है
अध्यात्म, तपस्या और जनसेवा का दिव्य संगम श्री शैलेश्वर धाम सैलवारा, स्वामी प्रकाशवन जी अवधूत महाराज की साधना और मानव कल्याण की अमर गाथा, पाँच सौ वर्ष पुराने बरगद की छांव में बसती आस्था, शिवभक्ति और सनातन संस्कृति की अनूठी पहचान, जहाँ सेवा ही धर्म और मानवता ही सर्वोपरि है ढीमरखेड़ा | आधुनिकता की अंधी दौड़ और मानसिक तनाव के इस युग में, जहाँ इंसान शांति की तलाश में भटक रहा है, वहीं जबलपुर का सैलवारा गांव एक दिव्य प्रकाश पुंज के रूप में चमक रहा है। यहाँ स्थित श्री शैलेश्वर धाम में कदम रखते ही भक्तों को एक अलौकिक शांति की अनुभूति होती है। यह वह पावन भूमि है जहाँ पूज्य स्वामी प्रकाशवन जी अवधूत महाराज ने अपने कठिन तप, साधना और निःस्वार्थ सेवा भाव से मानवता को एक नई राह दिखाई थी। *सिद्ध संत स्वामी प्रकाशवन जी अवधूत महाराज एक अलौकिक जीवन यात्रा* श्री शैलेश्वर धाम की पहचान यहाँ के कण-कण में रचे-बसे पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी प्रकाशवन जी अवधूत महाराज से है. महाराज जी का जीवन अध्यात्म, सादगी और परमार्थ का एक अनुपम उदाहरण था। महाराज जी बचपन से ही विरक्त स्वभाव के थे। ईश्वर की खोज और...