सेल्समैनों पर एफआईआर की तलवार अधिकारियों की कथित लापरवाही और मिलीभगत के आरोपों के बीच सेल्समैन परेशान, जिम्मेदारों का ध्यान नहीं, अधिकारियों की मिलीभगत के चलते सारी घटना को दिया जा रहा अंजाम, सेल्समैनों के ऊपर कार्यवाही समूहों को अभयदान
सेल्समैनों पर एफआईआर की तलवार अधिकारियों की कथित लापरवाही और मिलीभगत के आरोपों के बीच सेल्समैन परेशान, जिम्मेदारों का ध्यान नहीं, अधिकारियों की मिलीभगत के चलते सारी घटना को दिया जा रहा अंजाम, सेल्समैनों के ऊपर कार्यवाही समूहों को अभयदान ढीमरखेड़ा । जनपद ढीमरखेड़ा क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। खाद्यान्न वितरण से जुड़ी मशीनों में पुराने स्टॉक की एंट्री दिखाई देने के कारण सेल्समैनों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि मशीनों में प्रदर्शित पुराने स्टॉक और वास्तविक भौतिक स्टॉक में अंतर होने की स्थिति में इसका खामियाजा सीधे उचित मूल्य दुकान के सेल्समैनों को भुगतना पड़ रहा है। कई मामलों में एफआईआर तक की कार्रवाई होने से सेल्समैनों में नाराजगी और भय का माहौल बना हुआ है। सेल्समैनों का कहना है कि मशीन में जो स्टॉक प्रदर्शित हो रहा है, वह कई बार पूर्व की प्रविष्टियों अथवा पुराने रिकॉर्ड से संबंधित होता है। दूसरी ओर मौके पर उपलब्ध वास्तविक खाद्यान्न का मिलान करने पर स्थिति अलग दिखाई देती है। ऐसे में तकनीकी अथवा रिकॉर्ड संबंधी ...