सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सिलौड़ी में युवा जनकल्याण मोर्चा की बैठक आयोजित, सौरभ मिश्रा रहे मुख्य वक्ता

 सिलौड़ी में युवा जनकल्याण मोर्चा की बैठक आयोजित, सौरभ मिश्रा रहे मुख्य वक्ता कटनी ।  युवा जनकल्याण मोर्चा द्वारा सिलौड़ी में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के युवाओं और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में युवा जनकल्याण मोर्चा के सौरभ मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, युवाओं की भूमिका और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य वक्ता सौरभ मिश्रा ने युवाओं से एकजुट होकर समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक बदलाव और जनहित के कार्यों को नई दिशा मिल सकती है। बैठक में ढीमरखेड़ा से पंकज तिवारी, राहुल पाण्डेय एवं नमन सोनी विशेष रूप से सिलौड़ी पहुंचे और बैठक में सहभागिता की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में युवा जनकल्याण मोर्चा की गतिविधियों को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सौरभ मिश्रा...

सर्वण समाज की हुंकार आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर कल ढीमरखेड़ा में महाबैठक और ज्ञापन सौंपने की तैयारी

 सर्वण समाज की हुंकार आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर कल ढीमरखेड़ा में महाबैठक और ज्ञापन सौंपने की तैयारी कटनी । देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की तर्ज पर अब क्षेत्रीय स्तर पर भी सर्वण समाज ने अपने अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का शंखनाद कर दिया है। इसी कड़ी में ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के समस्त सर्वण समाज द्वारा कल प्रातः 11:00 बजे दुर्गा मंदिर परिसर, ढीमरखेड़ा में एक वृहद बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक के उपरांत समाज के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा शासन-प्रशासन को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा जाएगा।आयोजकों ने इस बैठक को सर्वण समाज के भविष्य की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया है।बैठक का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़ रहे सर्वण वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों और परिवारों के लिए समान अवसर और न्यायसंगत नीतियों की मांग को मजबूती से उठाना है। *यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज के अस्तित्व की लड़ाई है* आयोजन से जुड़े समाजसेवियों और प्रबुद्ध वर्ग ने क्षेत्रीय सर्वण समाज से बड़ी संख्या मे...

ढीमरखेड़ा में अपराधियों पर कसता शिकंजा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी की सख्त कार्यशैली से खौफ में असामाजिक तत्व, अवैध कारोबारों पर लगा पूर्ण विराम

 ढीमरखेड़ा में अपराधियों पर कसता शिकंजा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी की सख्त कार्यशैली से खौफ में असामाजिक तत्व, अवैध कारोबारों पर लगा पूर्ण विराम ढीमरखेड़ा | कटनी जिले के थाना क्षेत्र ढीमरखेड़ा में जब से नए थाना प्रभारी के रूप में महिमा रघुवंशी ने पदभार ग्रहण किया है, तब से पूरे क्षेत्र की कानून व्यवस्था और सुरक्षा परिदृश्य में एक अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहा है। उनकी पदस्थापना के बाद से ही असामाजिक तत्वों, सट्टेबाजों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। महिमा रघुवंशी के कुशल नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यप्रणाली और सख्त तेवरों ने यह साफ कर दिया है कि ढीमरखेड़ा क्षेत्र में अपराधियों और अवैध धंधेबाजों के लिए कोई जगह नहीं है।  *अपराधियों में दहशत, आम जनमानस में सुरक्षा का भाव* थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी की कमान संभालते ही ढीमरखेड़ा क्षेत्र में अपराधियों और गुंडों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है। वर्षों से बेखौफ होकर वारदातों और अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्व अब या तो क्षेत्र छोड़कर भाग रहे हैं या फिर पुलिस की सख्त नजरों से बचने के लिए दुबक गए हैं। दूसरी ओ...

धारा 151 के नाम पर गरीबों पर आर्थिक प्रहार युवा जनकल्याण मोर्चा ने खोला मोर्चा, तहसीली में सौदेबाजी का गंभीर आरोप, पैसे नहीं हैं तो गरीब जा रहे जेल जिसको जहां मौका मिलता हैं लूटने में नहीं छोड़ रहा कसर

 धारा 151 के नाम पर गरीबों पर आर्थिक प्रहार युवा जनकल्याण मोर्चा ने खोला मोर्चा, तहसीली में सौदेबाजी का गंभीर आरोप, पैसे नहीं हैं तो गरीब जा रहे जेल जिसको जहां मौका मिलता हैं लूटने में नहीं छोड़ रहा कसर  कटनी । कानून की मंशा समाज में शांति व्यवस्था कायम करना और हर नागरिक को न्याय का अधिकार देना है, लेकिन जब वही कानून प्रशासनिक शिथिलता और कथित लेन-देन का जरिया बन जाए, तो सबसे बड़ा आघात समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े गरीब, मजदूर और असहाय वर्ग पर पड़ता है।कटनी जिले में इन दिनों सीआरपीसी की धारा 151 (शांति भंग करने की आशंका) और आपसी विवादों में की जा रही पुलिस व प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस पूरे मामले को लेकर 'युवा जनकल्याण मोर्चा' ने पुरजोर तरीके से आवाज उठाई है और पूरी व्यवस्था की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित परिवारों का आरोप है कि मामूली आपसी विवादों को सुलझाने या शांति स्थापित करने के नाम पर की जाने वाली पुलिसिया और प्रशासनिक कार्रवाई अब गरीबों के लिए आर्थिक बोझ और प्रताड़ना का सबब बनती जा रही है। सबसे गंभीर और च...

क्षेत्र की जनता का साथी हर सुख दुःख में कदम से कदम मिलाकर चलने वाला चंद्रकांत (चंदू भाई) चौरसिया देखने में सफेद शेर ने दहाड़ा अवैध पैकारी होना चाहिए बंद, अवैध शराब पैकारियों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर महिलाओं ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, क्षेत्र की जनता ने दिया अगर चंद्रकांत (चंदू ) चौरसिया का साथ तो नशा मुक्त हो जायेगा क्षेत्र

 क्षेत्र की जनता का साथी हर सुख दुःख में कदम से कदम मिलाकर चलने वाला चंद्रकांत (चंदू भाई) चौरसिया देखने में सफेद शेर ने दहाड़ा अवैध पैकारी होना चाहिए बंद, अवैध शराब पैकारियों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर महिलाओं ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, क्षेत्र की जनता ने दिया अगर चंद्रकांत (चंदू ) चौरसिया का साथ तो नशा मुक्त हो जायेगा क्षेत्र  कटनी  |  कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के उमरियापान में अवैध शराब की बिक्री और पैकारियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर जनभागीदारी महिलाओं की मौजूदगी में नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन चंद्रकांत (चंदू भाई) चौरसिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। समूचे ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदारों द्वारा गांव-गांव अवैध शराब की पैकारियां संचालित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की शांति व्यवस्था भंग हो रही है और महिलाओं व बेटियों को असुविधा एवं लज्जित होना पड़ रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने पर जिस तरह कड़े कानून और जुर्माने का प्रावधान है, उसी प्रकार सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाल...

घुघरी मस्जिद प्रबंधन विवाद पंजीयन और कथित फर्जीवाड़े के आरोपों से मचा हड़कंप

 घुघरी मस्जिद प्रबंधन विवाद पंजीयन और कथित फर्जीवाड़े के आरोपों से मचा हड़कंप कटनी | तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले घुघरी गांव में स्थित मस्जिद की प्रबंधन समिति और उसके पंजीयन को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब गहराता जा रहा है। मस्जिद के मुख्य द्वार पर चस्पा किए गए एक संदिग्ध पत्र के बाद शुरू हुआ यह विवाद केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि अब इसमें उच्च प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक गलियारों तक शिकायत पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पक्ष अब इस पूरे प्रकरण की शिकायत राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP), मुख्य सचिव (Chief Secretary) तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष से करने की रूपरेखा तैयार कर रहा है।स्थानीय ग्रामीणों और समाज के सजग लोगों का आरोप है कि कुछ असामाजिक एवं प्रभावशाली तत्वों के संरक्षण में गांव का सौहार्द बिगाड़ने और दो पक्षों को आपस में लड़वाने की साजिश रची जा रही है।  *मस्जिद के गेट पर चस्पा पत्र से शुरू हुआ विवाद* विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब घुघरी स्थित मस्जिद के मुख्य द्वार पर एक पत्र चस्पा पा...

नई जिम्मेदारी, नई पहचान अनिल बागरी का बढ़ा सम्मान, भाजपा संगठन में गूंजा अब उनके नाम का जयगान मेहनत, निष्ठा और सेवा से बनाई अपनी पहचान, जिला उपाध्यक्ष बनकर बढ़ाया कटनी का मान अनिल सिंह बागरी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कटनी के जिला उपाध्यक्ष संगठन में नई ऊर्जा का संचार, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह

 नई जिम्मेदारी, नई पहचान अनिल बागरी का बढ़ा सम्मान, भाजपा संगठन में गूंजा अब उनके नाम का जयगान मेहनत, निष्ठा और सेवा से बनाई अपनी पहचान, जिला उपाध्यक्ष बनकर बढ़ाया कटनी का मान अनिल सिंह बागरी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कटनी के जिला उपाध्यक्ष संगठन में नई ऊर्जा का संचार, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह कटनी |  भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से जोड़ने की दिशा में कटनी जिले में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, कटनी के नवीन पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा की गई है, जिसमें क्षेत्र के सक्रिय, समर्पित और लोकप्रिय युवा नेता अनिल सिंह बागरी को एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनिल सिंह बागरी के जिला उपाध्यक्ष बनते ही संपूर्ण कटनी जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, उनके शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों और स्थानीय लोगों का मानना है कि अनिल बागरी की इस नियुक्ति से...