सत्ताधारी दल के विधायक लिखित शिकायत कर रहे हैं कि गली-गली बिक रही अवैध शराब बंद कराई जाए, पर कटनी पुलिस ने अवैध शराब बिकवाने का ठेका ले रखा है, जिले में एक भी ईमानदार पुलिस थाना नहीं है, जहां अवैध शराब की पैकारी ना चल रही हो , सवाल है पर जवाब नहीं, सिस्टम पर भारी अवैध पैकारी जब सत्ताधारी दल के विधायक को भी SP से लगानी पड़े गुहार, तो समझें कितने मजबूत हैं सिंडिकेट के हौसले
सत्ताधारी दल के विधायक लिखित शिकायत कर रहे हैं कि गली-गली बिक रही अवैध शराब बंद कराई जाए, पर कटनी पुलिस ने अवैध शराब बिकवाने का ठेका ले रखा है, जिले में एक भी ईमानदार पुलिस थाना नहीं है, जहां अवैध शराब की पैकारी ना चल रही हो , सवाल है पर जवाब नहीं, सिस्टम पर भारी अवैध पैकारी जब सत्ताधारी दल के विधायक को भी SP से लगानी पड़े गुहार, तो समझें कितने मजबूत हैं सिंडिकेट के हौसले कटनी । कटनी जिले में अवैध शराब का कारोबार (पैकारी) किस कदर जड़ें जमा चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब आम जनता ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के विधायक को भी पुलिस अधीक्षक (SP) के दरवाजे पर गुहार लगानी पड़ रही है। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा कटनी SP को लिखा गया हालिया पत्र जिले की कानून-व्यवस्था और आबकारी महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। *सत्ता का पावर भी पड़ा फीका?* राजनीतिक गलियारों और आम चर्चाओं में अब यह सवाल तेजी से गूंज रहा है यदि एक सत्तारूढ़ दल के विधायक की अनुशंसा या मौखिक निर्देश पर पुलिस और आबकार...