सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

शिवराज पर एफआईआर की तैयारी, पूर्व IFS अधिकारी के आरोपों से मचा राजनीतिक हलचल

 शिवराज पर एफआईआर की तैयारी, पूर्व IFS अधिकारी के आरोपों से मचा राजनीतिक हलचल कटनी  |  मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी आजाद सिंह डबास ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। डबास का आरोप है कि शिवराज सिंह चौहान ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान राजनीतिक लाभ और वोट बैंक को साधने के लिए राज्य की बहुमूल्य वन संपदा और नर्मदा नदी के पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2020 में सत्ता में वापसी के बाद बुधनी और नसरुल्लागंज क्षेत्र में करीब 1300 वन भूमि पट्टे अवैध रूप से बांटे गए। आरोपों के मुताबिक, ये पट्टे पात्र आदिवासी हितग्राहियों को देने के बजाय अपात्र लोगों को राजनीतिक दबाव में वितरित किए गए, जिससे वन क्षेत्र और पर्यावरण को गंभीर क्षति हुई।डबास ने इसे न केवल प्रशासनिक अनियमितता बल्कि पर्यावरणीय अपराध भी बताया है। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने संबंधित एजेंसियों से शिकाय...

जनपद पंचायत भवन निर्माण का औचक निरीक्षण, कार्य की गुणवत्ता पर दिया जोर, संतोष दुबे, राहुल दुबे, अनिल बागरी तीनों शेर ने पहुंचकर देखा निर्माण कार्य

 जनपद पंचायत भवन निर्माण का औचक निरीक्षण, कार्य की गुणवत्ता पर दिया जोर, संतोष दुबे, राहुल दुबे, अनिल बागरी तीनों शेर ने पहुंचकर देखा निर्माण कार्य  ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन जनपद पंचायत भवन का औचक निरीक्षण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। यह भवन जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे की पहल और सतत प्रयासों से तैयार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान संतोष दुबे, राहुल दुबे एवं अनिल बागरी ने निर्माण कार्य का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की गति और तकनीकी मानकों की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हो तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह भवन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।स्...

पाँच माह से बिना वेतन काम कर रहे रोजगार सहायक व्यवस्था की संवेदनहीनता पर सवाल

 पाँच माह से बिना वेतन काम कर रहे रोजगार सहायक व्यवस्था की संवेदनहीनता पर सवाल कटनी  |  ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ माने जाने वाले रोजगार सहायकों की स्थिति एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई महत्वपूर्ण प्रश्न खड़े कर दिए हैं। ज्ञापन के अनुसार, दिनांक 29 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय रोजगार सहायकों ने मजबूरी में लिया है। कारण स्पष्ट है पिछले लगभग पाँच महीनों से उन्हें वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। विडंबना यह है कि ये वही कर्मचारी हैं जो निरंतर शासन की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करते हैं, लेकिन उनकी अपनी आजीविका ही संकट में है।रोजगार सहायकों का कहना है कि वे लगातार काम करते हुए भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। कई बार बैठकों में मुद्दा उठाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में सामूहिक अवकाश ही उनका अंतिम विकल्प बचा है, ताकि प्रशासन उनकी पीड़ा को गंभीरता से ले। यह मामल...

धरवारा में ‘गर्ग पुरस्कार’ से मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षा को लेकर मिला प्रेरणादायक संदेश

 धरवारा में ‘गर्ग पुरस्कार’ से मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षा को लेकर मिला प्रेरणादायक संदेश कटनी ।  ग्राम धरवारा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक श्री ओपी गर्ग ने पहुंचकर मेधावी छात्रों को ‘गर्ग पुरस्कार’ से सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ की गई।विद्यालय में कक्षा 12वीं के गणित, बायो और आर्ट संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों दीपक साहू, नीतेश सिंह और कामना साहू को इस वर्ष ‘गर्ग पुरस्कार’ प्रदान किया गया। प्रत्येक छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर श्री ओपी गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए सही लक्ष्य निर्धारित करना और उस पर निरंतर मेहनत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को कठिनाइयों के समय मार्गदर्शन लेने की सीख दी तथा प्रेरित करते हुए घोषणा की कि अगले वर्ष प्रतिभावान छात्रों को हवाई यात्रा के माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा । कार्यक्रम के पश्चात श...

महनेर मार्ग पर बढ़ता गड्ढा बना हादसों का कारण, भाजपा नेता सोमनाथ पटेल ने उठाई आवाज

 महनेर मार्ग पर बढ़ता गड्ढा बना हादसों का कारण, भाजपा नेता सोमनाथ पटेल ने उठाई आवाज कटनी ।  ढीमरखेड़ा क्षेत्र के महनेर गांव में कमानिया गेट से अंदर यात्री परीक्षालय के सामने सड़क पर बना गहरा गड्ढा अब जनसुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता सोमनाथ पटेल ने आवाज उठाते हुए तत्काल निराकरण की मांग की है, अन्यथा चक्काजाम की चेतावनी दी है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं, साथ ही राहगीरों की भी आवाजाही बनी रहती है।गड्ढा लगातार गहरा और चौड़ा होता जा रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ती जा रही है।दिन के समय वाहन चालक किसी तरह सावधानी बरतकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय अपर्याप्त रोशनी के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है । कई बार वाहन चालक अचानक गड्ढे में फंसकर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं । नागरिकों ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी इस मार्ग से गुजरते रहते हैं, बावजूद इसके अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। भाजपा...

मध्यप्रदेश वालो तुम्हारे भेजे गए 29 सांसद और 230 विधायक अगर तुम्हारे गेहूं नहीं तुलवा सकते समय पर तो लानत हैं तुम्हारे वोट देने पर, किसान परेशान इसका जिम्मेदार कौन

 मध्यप्रदेश वालो तुम्हारे भेजे गए 29 सांसद और 230 विधायक अगर तुम्हारे गेहूं नहीं तुलवा सकते समय पर तो लानत हैं तुम्हारे वोट देने पर, किसान परेशान इसका जिम्मेदार कौन  भोपाल  |  मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों में लगातार नाराज़गी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई इलाकों से यह शिकायत सामने आ रही है कि समय पर गेहूं की तुलाई नहीं हो पा रही, जिससे किसानों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी मुद्दे को लेकर अब जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।प्रदेश में 29 सांसद और 230 विधायक होने के बावजूद यदि किसानों की मूलभूत समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा, तो यह जनप्रतिनिधित्व की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। किसानों का आरोप है कि सरकार राजनीतिक गतिविधियों और सत्ता संतुलन में तो सक्रिय नजर आती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी समस्याओं के समाधान में सुस्ती दिख रही है। गेहूं तुलाई में देरी के कारण किसानों को कई दिनों तक मंडियों में इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है और नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। यदि खरीदी व्...

वर्दी ही नहीं हमदर्दी भी, ढीमरखेड़ा पुलिस का मानवीय चेहरा, विजेंद्र तिवारी बने बुजुर्ग का सहारा

 वर्दी ही नहीं हमदर्दी भी, ढीमरखेड़ा पुलिस का मानवीय चेहरा, विजेंद्र तिवारी बने बुजुर्ग का सहारा ढीमरखेड़ा  |  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो पुलिस की पारंपरिक छवि को पीछे छोड़ते हुए संवेदनशीलता और इंसानियत की नई मिसाल पेश करती है । अक्सर सख्ती और कानून के पालन के लिए पहचानी जाने वाली वर्दी, इस बार ममता और सहारे का प्रतीक बन गई । मामला एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का है, जो थाना ढीमरखेड़ा के बाहर अपने घर रामपुर जाने के लिए बेबस खड़ी थी। न साधन, न सहारा उम्र और मजबूरी ने उन्हें सड़क किनारे रोक दिया था।तभी वहां तैनात पुलिसकर्मी विजेंद्र तिवारी की नजर उन पर पड़ी। हालात समझते देर नहीं लगी, और फिर जो हुआ, उसने “पुलिस” शब्द के मायने ही बदल दिए । विजेंद्र तिवारी ने केवल ड्यूटी नहीं निभाई, बल्कि इंसानियत का फर्ज निभाया।उन्होंने उस बुजुर्ग महिला को अपना समझते हुए, बेटे की तरह जिम्मेदारी उठाई और सुरक्षित उनके घर रामपुर तक पहुंचाया । यह सिर्फ एक मदद नहीं, बल्कि समाज के लिए एक मजबूत संदेश है वर्दी में भी दिल धड़कता है, गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका...