सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धरवारा में ‘गर्ग पुरस्कार’ से मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षा को लेकर मिला प्रेरणादायक संदेश

 धरवारा में ‘गर्ग पुरस्कार’ से मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षा को लेकर मिला प्रेरणादायक संदेश



कटनी ।  ग्राम धरवारा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक श्री ओपी गर्ग ने पहुंचकर मेधावी छात्रों को ‘गर्ग पुरस्कार’ से सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ की गई।विद्यालय में कक्षा 12वीं के गणित, बायो और आर्ट संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों दीपक साहू, नीतेश सिंह और कामना साहू को इस वर्ष ‘गर्ग पुरस्कार’ प्रदान किया गया। प्रत्येक छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर श्री ओपी गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए सही लक्ष्य निर्धारित करना और उस पर निरंतर मेहनत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को कठिनाइयों के समय मार्गदर्शन लेने की सीख दी तथा प्रेरित करते हुए घोषणा की कि अगले वर्ष प्रतिभावान छात्रों को हवाई यात्रा के माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा । कार्यक्रम के पश्चात श्री गर्ग ने ग्राम पंचायत द्वारा स्थापित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना की।उन्होंने लाइब्रेरी के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उपसरपंच अमित गर्ग ने बताया कि यह लाइब्रेरी श्री ओपी गर्ग की प्रेरणा से स्थापित की गई है, जहां विद्यार्थी एवं ग्रामीण अखबार, मैगजीन और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन कर सकेंगे। ग्राम पंचायत की इस अभिनव पहल की सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की और इसे ग्रामीण शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर आनंद गर्ग, अभिनव गर्ग, कमलेश गर्ग, आलोक गर्ग, अमित गर्ग, युगल किशोर गर्ग, हरिओम गर्ग, जमुना कोल, प्रवीण मिश्रा, सुयश दुबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।उपसरपंच अमित गर्ग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। वे हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं दिलाने, पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्कूलों के विकास के लिए सक्रिय रहते हैं। उनके इस सराहनीय योगदान से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बेहतर हो रहा है और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब ढीमरखेड़ा ।  सरकारी सेवा में आना और वर्षों तक जनता व शासन की सेवा करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने संपूर्ण कार्यकाल को ईमानदारी, समर्पण, सहजता और बेदाग छवि के साथ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ लेखापाल (बाबू ए ग्रेड) केशव प्रसाद परौहा जी का शासकीय सेवा सफर भी कुछ ऐसा ही मिसाल पेश करने वाला रहा। अपने जीवन के 38 अनमोल और स्वर्णिम वर्ष शासकीय सेवा में समर्पित करने के बाद, केशव प्रसाद परौहा जी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में एक भव्य, भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे और उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल सहित जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव और रोज़गार सहायकों ने एक साथ उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की ...

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...