धरवारा में ‘गर्ग पुरस्कार’ से मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षा को लेकर मिला प्रेरणादायक संदेश कटनी । ग्राम धरवारा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक श्री ओपी गर्ग ने पहुंचकर मेधावी छात्रों को ‘गर्ग पुरस्कार’ से सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ की गई।विद्यालय में कक्षा 12वीं के गणित, बायो और आर्ट संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों दीपक साहू, नीतेश सिंह और कामना साहू को इस वर्ष ‘गर्ग पुरस्कार’ प्रदान किया गया। प्रत्येक छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर श्री ओपी गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए सही लक्ष्य निर्धारित करना और उस पर निरंतर मेहनत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को कठिनाइयों के समय मार्गदर्शन लेने की सीख दी तथा प्रेरित करते हुए घोषणा की कि अगले वर्ष प्रतिभावान छात्रों को हवाई यात्रा के माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा । कार्यक्रम के पश्चात श...