सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कैमरे चालान में तेज हैं, लेकिन सड़क की सच्चाई देखने में कमजोर, कैमरे की नजर सीट बेल्ट पर तेज, लेकिन सड़क के गड्ढों पर अंधी

 कैमरे चालान में तेज हैं, लेकिन सड़क की सच्चाई देखने में कमजोर, कैमरे की नजर सीट बेल्ट पर तेज, लेकिन सड़क के गड्ढों पर अंधी कटनी  |  शहर की सड़कों पर इन दिनों ट्रैफिक कैमरों का खौफ साफ दिखाई दे रहा है।सीट बेल्ट न लगाया, हेलमेट नहीं पहना तो सेकंडों में चालान आपके मोबाइल पर हाज़िर।तकनीक की यह तेजी काबिल-ए-तारीफ है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यही तेजी सड़क के गड्ढों को देखने में भी दिखाई देती है, हकीकत यह है कि जहां कैमरे नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं सड़क पर फैले खतरनाक गड्ढे जैसे सिस्टम की नजर से गायब हैं। इन गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं, लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे बैठा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “सरकार को हमारी सुरक्षा की चिंता होती तो पहले सड़कें दुरुस्त कराती, फिर चालान काटती। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या नियम केवल जनता के लिए हैं? सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर कोई चालान क्यों नहीं, सड़क सुरक्षा केवल हेलमेट और सीट बेल्ट तक सीमित नहीं है। अच्छी सड़कें, सही संकेत और गड्ढामुक्त रास्ते भी उतने ही ...

सड़क हादसे में अधिवक्ता और टाइपिस्ट घायल, डिप्टी कलेक्टर की तेज रफ्तार बुलेरो ने मारी टक्कर

 सड़क हादसे में अधिवक्ता और टाइपिस्ट घायल, डिप्टी कलेक्टर की तेज रफ्तार बुलेरो ने मारी टक्कर कटनी ।  जिला न्यायालय से कार्य निपटाकर घर लौट रहे अधिवक्ता विवेक जैन और टाइपिस्ट रिंकू सिंह ठाकुर एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। माधव नगर गेट के पास डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा की तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। *तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे का कारण* उपचाररत अधिवक्ता विवेक जैन ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी बाइक से जा रहे थे। पीछे से आ रही डिप्टी कलेक्टर  की बुलेरो (क्रमांक MP 19 ZL-5117) की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बाइक को टक्कर मार दी। *घायलों की स्थिति और उपचार* अधिवक्ता विवेक जैन: गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें तत्काल बरगंवा स्थित अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। रिंकू सिंह ठाकुर: हादसे में टाइपिस्ट रिंकू सिंह ठाकुर को भी चोटें आई हैं। *भागने की कोशिश, लोगों ने दबोचा* प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बुलेर...

लालपुर सगवां पुल बदहाल, निर्माण कार्य ठप, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

 लालपुर सगवां पुल बदहाल, निर्माण कार्य ठप, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी कटनी  |  लालपुर – सगवां मार्ग पर स्थित पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन इसके निर्माण या मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।पुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। बरसात के समय यह पुल और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक उदासीन बने हुए हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

दतला घाट में धड़ल्ले से चल रहा था रेत का काला कारोबार, पुलिस की दबिश में ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

 दतला घाट में धड़ल्ले से चल रहा था रेत का काला कारोबार, पुलिस की दबिश में ट्रैक्टर-ट्राली जप्त कटनी ।  जिले में लंबे समय से जारी अवैध रेत के काले कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली जप्त की है। दतला घाट दशरमन के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को चौकी सिलौड़ी, थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने पकड़ लिया । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।15 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि दतला घाट क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम अरविंद सोनी पिता जगदीश प्रसाद सोनी, उम्र 45 वर्ष निवासी दशरमन बताया । जब पुलिस ने ट्रैक्टर चलाने का लाइसेंस और रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे तो चालक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका ।  इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही गवाहों...

भाजपा के भगवान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे बरही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, घर का काम काज छोड़कर भाजपा के कार्यकर्ता अपने भगवान के दर्शन करने पहुंचे आरती वंदन के लिए तैयार शायद भाजपा के भगवान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एकाद एकड़ जमीन नाम पर कर दे भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए जो भूमिहीन हैं भगवान प्रसन्न होते हैं तो कुछ भी करने को रहते हैं तैयार

 भाजपा के भगवान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे बरही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, घर का काम काज छोड़कर भाजपा के कार्यकर्ता अपने भगवान के दर्शन करने पहुंचे आरती वंदन के लिए तैयार शायद भाजपा के भगवान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एकाद एकड़ जमीन नाम पर कर दे भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए जो भूमिहीन हैं भगवान प्रसन्न होते हैं तो कुछ भी करने को रहते हैं तैयार  कटनी  |  कटनी जिले के बरही क्षेत्र में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आगमन हुआ ।  मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या पहले से ही मौजूद रही ।  जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आगमन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों का काम-काज छोड़कर बरही पहुंच गए। कई कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत के लिए घंटों पहले से इंतजार करते नजर आए।कार्यक्रम स्थल पर फूल-मालाओं और नारों के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक...

खौफ में कैद लोकतंत्र, जनता चुप तो तानाशाह मजबूत

 खौफ में कैद लोकतंत्र, जनता चुप तो तानाशाह मजबूत कटनी  |  जब तक जनता के दिलों में डर जिंदा है, तब तक सत्ता का सिंहासन भी सुरक्षित है। इतिहास गवाह है कि हुकूमतें हमेशा जनता को खौफ में रखकर राज करना चाहती हैं, क्योंकि डर ही उनकी सबसे बड़ी ढाल होता है। लेकिन जिस दिन आम आदमी डर का चश्मा उतारकर सच देखने लगता है, उसी दिन बदलाव की आंधी उठती है। आज हालात यह हैं कि अन्याय, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद लोग चुप्पी साधे बैठे हैं। यही चुप्पी ताकतवरों को और बेलगाम बना रही है। सवाल यह है कि क्या जनता हमेशा खामोश रहेगी या अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएगी? इतिहास ने हमेशा साबित किया है कि परिवर्तन डरपोक लोगों ने नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने वाले बागियों ने लिखा है। अगर आज भी लोग डर के कारण अन्याय के सामने घुटने टेकते रहे, तो आने वाली पीढ़ियां जरूर सवाल करेंगी कि जब अन्याय हो रहा था तब आवाज क्यों नहीं उठी। समय आ गया है कि जनता अपने अधिकार पहचाने और खौफ की जंजीरों को तोड़े। क्योंकि जिस दिन डर खत्म होगा, उसी दिन बदलाव की शुरुआत भी तय हो सकती हैं।

रेताचोर बने नेता, रेता चोरी के लिए कर रहे नेतागिरी, पुलिसिया वर्दी भी हो रही दाग़दार नए थाना प्रभारी आते ही बढ़ जाती है ‘महीने’ की रफ्तार, नए थाना प्रभारी आते हैं तो होती हैं कार्यवाही ताकि महीने का रेट थोड़ी तेज हो जाए पुराने रेट को बढ़ाने का चलता हैं कार्य, अतिक्रमण और कब्जों के खेल में नेताओं की भूमिका पर उठे सवाल

 रेताचोर बने नेता, रेता चोरी के लिए कर रहे नेतागिरी, पुलिसिया वर्दी भी हो रही दाग़दार नए थाना प्रभारी आते ही बढ़ जाती है ‘महीने’ की रफ्तार, नए थाना प्रभारी आते हैं तो होती हैं कार्यवाही ताकि महीने का रेट थोड़ी तेज हो जाए पुराने रेट को बढ़ाने का चलता हैं कार्य, अतिक्रमण और कब्जों के खेल में नेताओं की भूमिका पर उठे सवाल कटनी  |  क्षेत्र में इन दिनों रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जो लोग कभी रेत की चोरी के आरोपों में घिरे रहते थे, वही अब खुद को नेता बताकर पूरे अवैध कारोबार को संरक्षण दे रहे हैं। हालात यह हैं कि अवैध रेत उत्खनन के इस खेल में कुछ कथित नेताओं की भूमिका इतनी मजबूत हो गई है कि प्रशासनिक कार्रवाई भी अक्सर औपचारिकता बनकर रह जाती है। ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र की नदियों और घाटों से रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों के जरिए रेत को बाहर भेजा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी रोकथाम देखने को नहीं मिल रही।...