सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रताड़ित और अपमानित महिला डॉक्टर ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया , और क्या करे- शिकायत पर जाँच होती ही नहीं

 प्रताड़ित और अपमानित महिला डॉक्टर ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया , और क्या करे- शिकायत पर जाँच होती ही नहीं 



कटनी । जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के खिलाफ़ लगातार शिकायत दर्ज कराने वाली महिला चिकित्सक सुनीता सिंह आज महिला थाना पहुंच गईं जहां उन्होंने सिविल सर्जन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एफ़ आई आर दर्ज करने की गुहार लगाई लेकिन थाना प्रभारी ने मामला दर्ज करने की वजह उल्टा उन्हीं पर दबाव बनाना शुरू कर दिया l जिसके बाद सिविल सर्जन के अलावा महिला थाना से प्रताड़ित सुनीता सिंह ने न्याय नही मिलने की सूरत में आत्म हत्या जैसे गंभीर कदम उठाने की बात कह गईं।  

आपको बता दें कि 14 जून को डॉक्टर सुनीता सिंह ने कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के पास आवेदन देकर न्याय की माँग की थी जिसमें उन्होंने सिविल सर्जन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।  कलेक्टर ने अवेदन की जाँच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन भी कर दिया और मामले की जाँच भी पूरी कर ली गई लेकिन अभी तक जाँच में क्या पाया गया इस बात का खुलासा नही किया गया है। कलेक्टर से न्याय नही हासिल होने के बाद डॉक्टर सुनीता सिंह ने महिला थाना का दरवाजा खटखटाया लेकिन वहाँ भी उन्हें निराशा हीं हाँथ लगी। कलेक्टर और थाना से निराश महिला चिकित्सक ने अब न्यायालय की शरण में जाने की बात कही है। 

*गलत तरीके रोस्टर बना कर लगाई जाती है ड्यूटी*

डॉक्टर सुनीता सिंह के मुताबिक गलत तरीके से रोस्टर बना कर उन्हें 18 – 18 घंटे की ड्यूटी लगाई जाती है जबकि सिविल सर्जन की पत्नी और उनके चहेते चार डॉक्टरों को छूट दी जा रही है। 

*चौबीस घंटे ड्यूटी के रोस्टर से चार खास डॉक्टर फ्री*

सुनीता सिंह के मुताबिक जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में 24 घंटे एक डॉक्टर के मौजूद रहने के कलेक्टर के फ़रमान के बाद 11 डॉक्टर के नाम से रोस्टर तैयार किया गया था लेकिन 10 दिन के भीतर चार डॉक्टर के नाम लापता हो गए। 

*दिव्यांग महिला डॉक्टर भी प्रताड़ित*

सुनीता सिंह ने सिविल सर्जन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको और एक महिला चिकित्सक आरती सोंधिया जो दिव्यांग हैं उन्हें भी अनावश्यक रूप से गलत तरीके से ड्यूटी लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। खास बात ये है कि प्रसूता वार्ड में लगी लिफ़्ट भी बंद कर दी गई है जिसके कारण एक दिव्यांग डॉक्टर को कई माला बिल्डिंग में चढने उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

*शिकायतकर्ता लेडी डॉक्टर को किया बेदखल*

डॉक्टर सुनीता सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ़ चार महिला चिकित्सकों ने कलेक्टर कटनी के पास शिकायत दर्ज कराई है कि वे मानसिक रूप से बीमार हैं। लेकिन इनमें से कोई भी चिकित्सक मानसिक रोगी का स्पेस्लिस्ट नही है। ऐसे में सवाल उठता है कि उनकी शिकायत को कैसे सही माना जाए। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि जिन चार डॉक्टरों ने शिकायत की है उसमें से एक डॉक्टर श्रद्धा द्विवेदी को कलेक्टर कटनी ने एक मामले में दोषी करार देते हुए सरकारी आवास से बेदखल कर दिया है। ऐसे में इनकी शिकायत कितनी वाजिब है? समझा जा सकता है।

टिप्पणियाँ

popular post

ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

 ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश कटनी | भीषण गर्मी, तपती दोपहरी का वक्त,सकरी मेढ़ें, कटीली झाड़ियों और खेतों के बीच पगडंडी मार्ग से ऊबड़ खाबड़ पथरीली राहों में पसीने से तरबतर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ढाई से तीन किलोमीटर पैदल चलकर विकासखंड ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांवों में निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा, कोठी, झिन्ना पिपरिया, भमका, खमतरा पहरुआ एवं अन्य गांव पहुंचकर, नवीन स्वीकृत जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य स्थल,गेहूं खरीदी केंद्र, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाब, डगवेल, आंगनवाड़ी भवन एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता को परखा और प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा म...

आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब

 आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब कटनी  |  सरकारी कुर्सी जनता की सेवा के लिए होती है, लेकिन जब वही कुर्सी सवालों के घेरे में आ जाए तो फिर जांच की मांग उठना स्वाभाविक है। इन दिनों क्षेत्र में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आमजन के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर नौकरी में आने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति क्या थी और अब कितनी संपत्ति अर्जित हो चुकी है? यदि सब कुछ नियम और कानून के दायरे में है तो फिर पारदर्शिता से जांच कराने में हिचक कैसी? जनता का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने वाले विभाग में बैठे अधिकारियों की जीवनशैली और बढ़ती संपत्ति पर समय-समय पर निगरानी होना बेहद जरूरी है। राशन व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण और सार्वजनिक आपूर्ति प्रणाली सीधे गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन से जुड़ी होती है। ऐसे में यदि किसी अधिकारी की संपत्ति अचानक चर्चा का विषय बन जाए तो सवाल उठना लाजिमी है। क्षेत्र में लोग खुलकर कह रहे हैं कि नौकरी से पहले आखिर पीयूष शुक्ला के पास कितनी जमीन, मकान, वाहन और बै...

जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन

 जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे द्वारा ग्राम बिछिया एवं धनवाही में कुल 10 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान ग्राम बिछिया में 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं ग्राम धनवाही में मुख्य मार्ग से पंकज सिंह के घर की ओर 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ड्रेनेज निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनिरुद्ध पांडेय, त्रिवेणी ज्योतिषी, सत्यनारायण पांडेय, ओमप्रकाश गर्ग, रामप्रसाद, मुरारीलाल, सरपंच संजय दाहिया, उपसरपंच विराट पाण्डेय, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण क...