सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रीठी क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध खनन का सिलसिला, रात में बेखौफ दौड़ रहीं जेसीबी और ट्रालियां, प्रशासन मौन

 रीठी क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध खनन का सिलसिला, रात में बेखौफ दौड़ रहीं जेसीबी और ट्रालियां, प्रशासन मौन



कटनी | कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन का कारोबार बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। रात का अंधेरा होता ही जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर ट्रालियों द्वारा अंधाधुंध खनन कर तेज रफ्तार में मिट्टी व पत्थर का अवैध कारोबार किया जा रहा है। रीठी थाना अंतर्गत इस अवैध खनन का कारोबार किसकी मिलीभगत से चल रहा है, यह तो जांच का विषय है। लेकिन जिला प्रशासन का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आज तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया। रीठी क्षेत्र में अवैध खनन के कारोबार का खेल दिन छिपते ही शुरू हो जाता है और सूर्य उदय होने के साथ बंद कर दिया जाता है। रात के अंधेरे में लाखों रूपए कीमती मिट्टी व ग्राम पंचायत डांग के राजस्व क्षेत्र में संचालित अवैध पत्थर खदानों से पत्थर निकालकर उनका खनन होता है। इसका जीता-जागता सबूत रात के अंधेरे में रीठी क्षेत्र फर्राटे भरती जेसीबी मशीनें और ट्रेक्टर ट्रालियां हैं। इस अवैध खनन से शासन को भी लाखों रूपए के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है और भूसंपदा भी नष्ट हो रही है। इस पूरे मामले में रीठी के स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग की भूमिका संदिग्ध है। दरअसल रीठी क्षेत्र में लगातार जारी अवैध खनन का कारोबार जारी है। ऐसा भी नहीं है कि इस अवैध कारोबार की जानकारी खनन विभाग और रीठी पुलिस को न हो लेकिन लालच में पुलिस और खनन विभाग आंखों में पट्टी बांध कर इस अवैध खनन को अपना मूक समर्थन दे रहे हैं। इतना ही नहीं बताया जाता है कि रात के अंधेरे में हो रहे अवैध कारोबार के दौरान राजस्व सहित अन्य स्थानीय प्रशासन गूंगा-बहरा भी हो जाता है और कारोबारी दबंगई पूर्वक गैरकानूनी ढंग से बुल्डोजर से धरती का सीना छलनी करते हैं। खास बात तो यह है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा आज तक न तो अवैध कारोबार में लिप्त जेसीबी मशीनों पर कार्रवाई की गई और न ही कृषि कार्य के रजिस्ट्रेशन पर आने वाले ट्रेक्टर ट्रालियों पर।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...