सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेल्समैन दमोदर पटैल के ऊपर होना चाहिए एफ. आई. आर

 सेल्समैन दमोदर पटैल के ऊपर होना चाहिए एफ. आई. आर.




ढीमरखेड़ा | भ्रष्टाचार की चादर इतनी बड़ी है कि सभी अधिकारियों की आखों में धूल झोंककर सभी का राशन हजम कर जाऊंगा शीर्षक पढ़कर दंग मत होना यह कहानी है छुटभैया सेल्समैन दमोदर पटैल की। सहकारी समिति मुरवारी के अंतर्गत आने वाली उचित मूल्य दुकान अंतर्वेद गनयारी में चार माह से राशन वितरण नहीं किया गया। जब इसकी जानकारी अधिकारियों को लगी तो तत्काल सेल्समैन दमोदर पटैल के द्वारा राशन वितरण किया जाने लगा लिहाज़ा उसमें भी मनमानी तरीके से राशन बाटा गया किसी को मिला किसी को नहीं मिला। इनके द्वारा राशन में जमकर खेल खेला जाता हैं। शक्कर और नमक का वितरण तो किया ही नहीं जाता।

*नियमों की नहीं परवाह*

जहां शासन के निर्देशानुसार हर माह राशन वितरित होना चाहिए वही नियमों को ताक में रखकर दमोदर पटैल सेल्समैनों के नेता बनते नज़र आ रहे हैं। गरीब तबके के ग्रामीणो के लिए अनेकों प्रकार की योजना चलाई जाती हैं लेकिन योजना में खिलवाड़ सेल्समैन दमोदर पटैल के जैसे कर्मचारी करते नज़र आ रहे हैं। ग्रामीण जनता को गुमराह करते हुए अनेकों प्रकार के झूठ बोलकर सेल्समैन दमोदर पटैल के द्वारा राशन का खेल खेला जाता हैं।

*37 लाख 85 हज़ार की वसूली के तहत होना चाहिए एफ. आई. आर.*

मुरवारी समिति के अंतर्गत खाम्हा को केन्द्र पूर्व में नियुक्त किया गया था जिसमें 37 लाख 85 हज़ार वसूली के निर्देश दिए गए थे लेकिन दमोदर पटैल के द्वारा सारे नियमों को ताक में रखकर 37 लाख 85 हज़ार रुपए नहीं भरे गए। जिसमें शासन को बड़े पैमाने में चपत लगी। इसका खामियाजा किसानों को भी भुगतना पड़ा। नियमों के तहत दमोदर पटैल से राशि की वसूली की जानी चाहिए । अगर राशि जमा नहीं की जा रही हैं तो तत्काल जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा एफ. आई. आर. के निर्देश दिए जाने चाहिए।

*विकास यात्रा में भी हुई शिकायत*

जब विकास यात्रा अंतर्वेद गनयारी पहुंची तो ग्रामीणों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया और शिकायत की गई कि हमको चार माह से राशन नहीं मिला और सेल्समैन दमोदर पटैल की तानाशाही इस तरह परवान चढ़ रही हैं कि बात करने का भी लहज़ा नहीं हैं। जब ग्रामीणों के द्वारा पूछा जाता हैं कि राशन का वितरण कब होगा तो सेल्समैन दमोदर पटैल कह देते हैं कि राशन नहीं बटेगा जहां शिकायत करनी हो कर लो इस तरह की कार्यप्रणाली सेल्समैन दमोदर पटैल की हैं। जब जनप्रतिनिधियो के द्वारा शिकायत सामने आई तो जनप्रतिनिधियो के द्वारा सक्त हिदायत दी गई कि जल्द से जल्द राशन का वितरण कर दिया जाएं वरना इसका खामियाजा आप खुद भोगेंगे तो तत्काल सेल्समैन दमोदर पटैल के द्वारा मामला बिगड़ता देख कुछ माह के राशन को बाट दिया गया बाकि राशन को हजम कर लिया गया।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...