सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिवंगत अतिथि शिक्षक सुरेश पटैल को शिक्षकों ने दी आर्थिक सहायता

 दिवंगत अतिथि शिक्षक सुरेश पटैल को शिक्षकों ने दी आर्थिक सहायता 



ढीमरखेड़ा | अगर किसी परिवार का मुखिया या सारे परिवार का पालन - हार अगर खत्म हों जाए तो मानों सारा परिवार एक अनाथ की भांति हों जाता हैं। ग्राम हरदी (उमरियापान) निवासी नमई राम पटैल का वह कमाऊ  सपूत जो बचपन से ही पढ़ाई लिखाई मे दक्ष था,जिसके मन मे देश समाज के लिए कुछ करने का जज्बा था जुनून था,किन्तु कहते है ना होता वही है जो ईश्वर को मंजूर होता हैं। दिवंगत सुरेश पटैल आर्थिक तंगी के बावजूद नियमित बीएससी की परीक्षा अच्छे अंको से उत्तीर्ण की और नौकरी की तलाश मे जुट गया असफल होने पर बिना झिझक संकोच के सुरेश ने सब्जी का व्यापार शुरु किया । किन्तु शैक्षणिक कार्यो के शौक़ीन सुरेश ने शिक्षा को सर्वोपरी मानते हुए शासकीय माध्यमिक शाला बरेली से अतिथि शिक्षक के रूप मे कार्य करने की शुरुआत की,वर्तमान मे वो शास.माध्यमिक शाला करौदी मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। विगत दिनों सुरेश पटैल अपनी रिश्तेदारी से वापिस घर आते वक्त ट्रक की चपेट मे आ गये जिसके कारण घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।श्री पटैल की मौत की खबर सुनते ही समस्त शिक्षक समाज मे शोक छा गया। स्व.पटैल अपने पीछे वृद्ध माता पिता पत्नी सहित दो छोटे- छोटे बच्चे छोड़ गये। परिवार पर आये वज्रपात पर शिक्षकों ने दुख व्यक्त करते हुए स्व. पटैल के बैक खाते मे पचास हजार एवं आजाद अतिथि शिक्षक संघ ने पैतालिस हजार की राशि नगद शोकाकुल परिवार को भेट कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।शिक्षक सूर्यकान्त त्रिपाठी,जे. पी. हल्दकार,जितेंद्र तिवारी,अजय पाण्डेय,राजीव शुक्ला,पीतांबर शुक्ला भूप - लाल पटैल,विनोद पाण्डेय,रविंद्र सिंह ठाकुर अर्चना झारिया,आशीष चौरसिया,अशोक पटैल,अवधेश पटैल,सी. एल. यादव सहित आजाद अतिथि शिक्षक संघ के मोती सिंह,अश्वनी त्रिपाठी,शाकिर खान,रणवीर सिंह,पंकज तिवारी,रीलेश मिश्रा,कीरत अहिरवार सहित अन्य शिक्षकों ने भगवान से  दिवंगत आत्मा को शांति एवं पटैल परिवार पर आये गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास

 पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास ढीमरखेड़ा |  किसी भी राष्ट्र या राज्य की प्रगति की वास्तविक नींव उसके युवाओं के सामर्थ्य और उनके निष्ठावान प्रयासों पर टिकी होती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' के परिणाम केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं हैं, बल्कि ये लाखों युवाओं के कठिन परिश्रम, उनके परिवारों के त्याग और उम्मीदों की एक सशक्त अभिव्यक्ति हैं।   *इसी सफलता की कड़ी में अनुज कुमार का चयन पुलिस विभाग में, क्षेत्र में उत्साह की लहर* कांस्टेबल Police  के पद पर होना यह दर्शाता है कि जब निरंतर समर्पण और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो सफलता सुनिश्चित होती है। अनुज की लगन और अनुशासन का परिचायक है। *परिवार और संस्कारों की नींव* सफलता कभी भी एकाकी नहीं होती। एक युवा जब प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन राह चुनता है, तो उसके पीछे उसके माता-...