सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उचित मूल्य दुकान पिपरिया बाकल के विक्रेता पर एफ.आई.आर. 257 क्विंटल खाद्यान्न के अपयोजन का मामला

 उचित मूल्य दुकान पिपरिया बाकल के विक्रेता पर एफ.आई.आर. 257 क्विंटल खाद्यान्न के अपयोजन का मामला



कटनी । शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से गरीब परिवारों को दिए जाने वाले खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता और लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जा रही है। इसी क्रम में शासकीय उचित मूल्य की पिपरिया बाकल, बहोरीबंद की दुकान में खाद्यान्न वितरण में अनियमितताओं पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसकी जांच कराई गई और दुकान में करीब 6 लाख 74 हजार 391 रुपए की 257 क्विंटल खाद्यान्न सामग्री का अपयोजन पाये जाने पर पिपरिया बाकल के विक्रेता चमनलाल झारिया के विरूद्ध बाकल पुलिस थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

*बायोमेंट्रिक सत्यापन कराया, राशन नहीं किया वितरित*

तहसील बहोंरीबंद अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान पिपरिया दुकान कोड 4205005 के विक्रेता चमनलाल झारिया के द्वारा खाद्यान्न सामग्री वितरण में अनियमितता किये जाने की शिकायत के आधार पर दुकान की जांच क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बहोरीबंद के पीयूष कुमार शुक्ला के द्वारा की जाकर प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोंरीबंद को प्रस्तुत किया गया। जांच में विक्रेता के द्वारा माह दिसंबर 2023 में शासकीय उचित मूल्य दुकान पिपरिया बाकल की जांच के दौरान सामग्री का नियमित वितरण नहीं किये जाने के साथ ही शासन निर्देशानुसार हितग्राहियों को पीओएस मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन करने के बावजूद भी विक्रेता द्वारा माह अक्टूबर 2023 का राशन प्रदाय नहीं किये जानें, दुकान से सम्बद्ध हितग्राहियों को माह नवंबर 2023 का राशन प्रदाय नहीं करने साथ ही भौतिक सत्यापन के दौरान रूपये 6 लाख 74 हजार 391 रूपये के बाजार मूल्य के गेहूँ 150.23 क्विंटल, चावल 106.72 क्विंटल का अपयोजन खुर्द-बुर्द किया जाना पाया गया। जिसके फलस्वरूप कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान पिपरिया बाकल के विक्रेता बाकल निवासी चमनलाल झारिया के विरूद्ध पुलिस थाना रीठी में सोमवार 8 जनवरी 2024 को बाकल पुलिस थाना में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...