सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गरीबों का निवाला डकारने वाले 7 सेल्समैनों पर अधिकारी मेहरबान 42 लाख से अधिक की राशि नहीं करवा सके वसूल मात्र 1 सेल्समैन पर एफआईआर, शेष पर दिखा रहे मेहरबानी

 गरीबों का निवाला डकारने वाले 7 सेल्समैनों पर अधिकारी मेहरबान

42 लाख से अधिक की राशि नहीं करवा सके वसूल 

मात्र 1 सेल्समैन पर एफआईआर, शेष पर दिखा रहे मेहरबानी 


ढीमरखेड़ा । ढीमरखेड़ा विकासखंड अंतर्गत विभिन्न राशन दुकानों में पदस्थ 7 सेल्समैनों पर लाखों रुपये की रिकवरी जांच उपरांत निकाली गई और उक्त सभी 7 सेल्समैनों पर 42 लाख से अधिक की वसूली हेतु नोटिस जारी किये गये जिसका पालन संबंधित अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया और आज दिनांक तक किसी भी सेल्समैन से राशि की वसूली अधिकारी नहीं करवा सके। मात्र 1 सैल्समैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाकर अपनी वाहवाही लूट रहे है।  

उल्लेखनीय है कि कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) जिला कटनी के द्वारा पत्र क्रमांक-2955/प्रकरण/2023 दिनांक 25.09.2023 के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेड़ा को स्मरण पत्र जारी किया गया, जिसमें यह लेख किया गया कि ढीमरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित शासकीय मूल्य दुकान के विक्रेताओं द्वारा गंभीर अनियमित्ता करते हुये खाद्यान सामग्री का अपयोजन किया गया। इस संबंध में अपयोजित सामग्री की राशि वसूली हेतु आदेश भी पारित किये गये है। बावजूद इसके अधिकारी आज दिनांक तक किसी भी सैल्समैन से उपयोजन खाद्यान सामग्री की राशि वसूल करने में असमर्थ रहे है। लिहाजा संबंधित सैल्समैनों के द्वारा एक ओर जहां शासन को लाखों रुपये का चूना लगाया गया वहीं दूसरी ओर गरीबों को वितरित किये जाने वाले खाद्यान  वितरित नहीं किया गया और जांच में यह बात प्रमाणित हुई बावजूद इसके आज दिनांक तक राशि की वसूली नहीं की जा सकी है। 

*इन सेल्समैन से होना हैं वसूली*

कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) जिला कटनी के द्वारा पत्र क्रमांक-2955/प्रकरण/2023 दिनांक 25.09.2023 के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेड़ा को स्मरण पत्र जारी किया जो क्रमशः हैः-1.शासकीय उचित मूल्य दुकान मुरवारी क्रमांक-4206017, तत्कालीन विक्रेता रतन पांडे एवं आजम खान पर वसूली राशि 16,50,128/- रुपये, 2.शासकीय उचित मूल्य दुकान सनकुई, क्रमांक-4206020 तत्कालीन विक्रेता दमोदर पटैल एवं राजेश दाहिया, वसूली राशि 12,52,921/- रुपये, 3.शासकीय उचित मूल्य दुकान पिड़रई क्रमाकं-4200004, तत्कालीन विक्रेता आदर्श ज्योतिषी, वसूली राशि 2,80,778/- रुपये, 4.शासकीय उचित मूल्य दुकान देवरी बिछिया क्रमांक-4206005, तत्कालीन विक्रेता-धर्मेन्द्र कुमार पटैल,वसूली राशि 6,20,803/- रुपये,। 5.शासकीय उचित मूल्य दुकान लालपुर क्रमांक-4206029 तत्कालीन विक्रेता मोती लाल गुप्ता , वसूली राशि 4,35,252/- इस प्रकार 7 विक्रेता के द्वारा खाद्यान सामग्री का अपयोजन कर शासन को 42,39,882/- लाख रुपये की क्षति - कारित की गई और जांच में अधिकारियों ने भी यह पाया कि संबंधित सैल्समैनों के द्वारा गरीबों को राशन वितरण न कर उसका उपयोजन किया गया बावजूद इसके आज दिनांक तक संबंधित अधिकारियों के द्वारा राशि की वसूली न करवाया जाना समझ से परे है।  

*आरोप एक, कार्यवाही अलग-अलग* 

स्मरण रहे कि उक्त 7 सैल्समैनों के द्वारा शासकीय खाद्यान सामग्री का अपयोजन कर शासन को 42,39,882/- ब्यालिस लाख उन्तालिस हजार आठ सौ ब्यासी रुपये की क्षति कारित की गई। सेल्समैनों के उपरोक्त कारनामों से गरीब परिवार जहां राशन से वंचित रह गये वहीं दूसरी ओर शासन को भी आर्थिक क्षति कारित हुई। समय-समय पर इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा शिकायतें भी की गई लेकिन भ्रष्टाचार में डूबे तथाकथित अधिकारियों ने कार्यवाही करने की जरुरत इन भ्रष्टाचारी सेल्समैनों पर नहीं समझी, अधिकारियों के द्वारा दिये गये संरक्षण के कारण इन सभी सेल्समैनों के द्वारा व्यापक पैमाने पर शासन को आर्थिक क्षति कारित की गई। यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि जिन 7 सेल्समैनों के द्वारा लाखों रुपये का गबन किया उसमें से मात्र एक सेल्समैन उचित मूल्य दुकान लालपुर के विक्रेता मोती लाल गुप्ता के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया। शेष अन्य 6 सेल्समैनों पर अधिकारियों के द्वारा मेहरबानी क्यों दिखाई गई यह समझ से परे है। चूंकि सभी सैल्समैनों के द्वारा गरीबों को वितरित किये जाने वाले खाद्यान सामग्री का उपयोजन कर लाखों रुपये का गबन किया है और सभी पर लाखों रुपये की रिकवरी राशि भी निकली बावजूद इसके मात्र एक सैल्समैन के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया जाना विधि संगत नहीं है क्योंकि सभी के द्वारा गरीबों के निवाले को डकारकर लाखों रुपये का गबन किया गया है इस कारण से उनके विरुद्ध भी मामला दर्ज करवाया जाना चाहिये।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...