सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री के सिहोरा ना आने से सिहोरावासियों में निराशा एवं आक्रोश 25 को सैकड़ो की संख्या में भूख हड़ताल पर बैठ मुख्यमंत्री को सिहोरा बुलाएंगे आंदोलनकारी क्रमिक भूख हड़ताल में बैठा जत्था

 मुख्यमंत्री के सिहोरा ना आने से सिहोरावासियों में निराशा एवं आक्रोश

25 को सैकड़ो की संख्या में भूख हड़ताल पर बैठ मुख्यमंत्री को सिहोरा बुलाएंगे आंदोलनकारी

क्रमिक भूख हड़ताल में बैठा जत्था



 ढीमरखेड़ा - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी माह लगातार दूसरी बार प्रस्तावित सिहोरा आगमन कार्यक्रम के निरस्त होने से सिहोरावासियों में निराशा और आक्रोश दोनो है। सिहोरा आने की खबरों के बीच ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि शिवराज सिहोरा के मतदाताओं के लगातार भाजपा को चुनने की कीमत चुकाने आ रहे है। लेकिन ऐसा ना हो सका और लगातार दो बार मुख्यमंत्री ने अपना सिहोरा आने का प्रस्तावित द्वारा निरस्त कर दिया।

जिला बनने की जागी थी आशा  

जानकारों की माने  तो इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 9 अगस्त को सिहोरा आना प्रस्तावित था परंतु वह निरस्त हो गया इसके बाद आगामी 25 अगस्त को उनके  आगमन का प्रस्तावित कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी भी कर दिया गया।वो फिर निरस्त हो गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सिहोरा में चर्चा का वातावरण था कि इस चुनावी समर में उन्हें सिहोरा जिला की सौगात मुख्यमंत्री जरूर देंगे।

सिहोरा बुलाने लगाएंगे जोर

 ऐसा माना जा रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री का सिहोरा की बजाय पाटन विधानसभा के कटंगी में आगमन होना प्रस्तावित हो गया है ।क्योंकि कटंगी से सिहोरा की दूरी ज्यादा नहीं है आंदोलनकारी उस दिन सुबह से ही सैकड़ो की संख्या में भूख हड़ताल पर बैठकर मुख्यमंत्री को कटंगी से सिहोरा बुलाने का आह्वान करने की योजना बना रहे है। इस हेतु उन्होंने विधिवत रूप से एसडीएम सिहोरा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पत्र भी जारी करने का निर्णय लिया है। इसी बीच क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही और भूख हड़ताल पर नत्थू पटैल,अजय विश्वकर्मा,सुरेंद्र चौधरी,आशीष चौरसिया पूरे दिन बैठे रहे। जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटैल ने उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...