सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधायक प्रतिनिधि की अमर्यादित टिप्पणी से ब्राम्हण समाज आक्रोशित सीधी की घटना को लेकर कांग्रेस नेता सेंक रहा राजनैतिक रोटिया, मामला दर्ज करने विश्व ब्राम्हण संघ ने सौंपा ज्ञापन

 विधायक प्रतिनिधि की अमर्यादित टिप्पणी से ब्राम्हण समाज आक्रोशित

सीधी की घटना को लेकर कांग्रेस नेता सेंक रहा राजनैतिक रोटिया, 

मामला दर्ज करने विश्व ब्राम्हण संघ ने सौंपा ज्ञापन 

ढीमरखेड़ा । सीधी में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना को राजनैतिक पार्टियां जहां अपने लिये एक अवसर मान रही है वहीं कुछ छुटभैया नेता भी इससे पीछे नहीं है। इसी क्रम में बड़वारा विधायक के प्रतिनिधि खमतरा निवासी रविन्द्र परते जिनके द्वारा संपूर्ण ब्राम्हण समाज को लेकर अमर्यादित शब्दों का उपयोग कर अपने फेसबुक में डाला गया है और अत्यंत ही अशोभनीय बातों का उल्लेख कर नीचा दिखाने का कार्य किया गया है। 

जैसे ही इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिये उक्त घटनाक्रम की जानकारी समाज के वरिष्ठों को हुई तत्संबंध में एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेड़ा के नाम एसडीएम को सौंपा गया और संबंधित कांग्रेस नेता रविन्द्र परते  के विरुद्ध जांच कर तत्काल मामला दर्ज करने की मांग की गई है। वहीं संघ ने इस बात की हिदायत भी दी है कि यदि 7 दिवस के अंदर संबंधित आरोपी पर मामला दर्ज नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन कर चक्काजाम किया जायेगा। चूंकि सीधी में जिस व्यक्ति के द्वारा  घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था उस पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा चुकी है और उक्त मामले के आरोपी को लेकर किसी भी समाज को नीचा नहीं दिखाया जा सकता है लेकिन ओछी मानसिकता एवं अपने आप को बहुत बड़ा नेता बनने की लालसा में विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र परते द्वारा संपूर्ण ब्राम्हण समाज को नीचा दिखाने का काम किया गया है और उस टिप्पणी को अपने फेसबुक पेज पर भी डाला गया है जो अपने आप में यह दर्शाता है कि उन्होंनेे जानबूझकर समाज विशेष को नीचा दिखाने के लिये किया है, जिसका ब्राम्हण समाज पुरजोर विरोध कर तब तक आरोपी पर मामला दर्ज नहीं हो जाता है तब तक शांत नहीं बैठेगा। इस दौरान विश्व ब्राम्हण समाज ढीमरखेड़ा अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रज्जू तिवारी, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, हिमांशु तिवारी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज तिवारी, राहुल पांडे, रितेश त्रिपाठी, सागर दुबे, शुभम दुबे, युवा वीर सेना अध्यक्ष मोहित पाण्डेय, समाजसेवी सत्यम पांडेय एवं समस्त ब्राम्हण समाज की उपस्थिति रही। 

रविवार को होगी बैठक 

इस संबंध में संपूर्ण ब्राम्हण समाज द्वारा संबंधित आरोपी पर आगामी कार्यवाही, रणनीति को लेकर बैठक ढीमरखेड़ा में आयोजित की गई है। चूंकि यह पहला मामला नहीं है जब इस तरह की ओछी मानसिकता के साथ नीचा दिखाने का काम किया गया हो। इससे पहले भी इस तरह के कुंठित प्रयास हो चुके हैं। 

रविन्द्र परते ने दिया इस्तीफा

स्मरण रहे कि उक्त आरोपी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ था लेकिन उसके द्वारा जैसे ही इस अशोभनीय घटनाक्रम को अंजाम दिया गया उससे पार्टी की किरकिरी होना स्वभाविक है। लिहाजा बढ़ते आका्रेश को देखते हुये संबंधित विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र परते द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया गया है। 

इनका कहना है

ब्राम्हण सदैव मेरे लिये पूजनीय रहे है। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि दोबारा इस तरह  का घटनाक्रम किसी भी स्थिति में निर्मित न हो। साथ ही रविन्द्र परते ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और उसे विधायक प्रतिनिधि पद से भी अलग कर दिया गया है। 

विजय राघवेन्द्र सिंह 

विधायक, बड़वारा विधानसभा

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...