सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़का आक्रोश, सवर्ण समाज ने थाने पहुंचकर जताया विरोध ढीमरखेड़ा । सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।आक्रोशित लोगों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हैं और इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के लोगों ने थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। पोस्ट सामने आने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ गई। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की। *स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपा, जांच का आश्वासन* प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बताया गया कि बाद में संबंधित व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर डाली गई सामग्री को...