जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा श्री कोरी ने विद्यालयों और अपूर्ण आवासों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा, शिक्षकों से उपस्थिति बढ़ाने और हितग्राहियों से आवास पूर्ण कराने किया संवाद, दिए निर्देश
जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा श्री कोरी ने विद्यालयों और अपूर्ण आवासों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा, शिक्षकों से उपस्थिति बढ़ाने और हितग्राहियों से आवास पूर्ण कराने किया संवाद, दिए निर्देश कटनी | जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी का सिलसिला जारी है। बुधवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने शिक्षा की गुणवत्ता परखने शासकीय प्राथमिक शाला सनकुई और प्राथमिक शिक्षा गारंटी शाला का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। श्री कोरी ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति और मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई। कुछ विषयों की पुस्तकें नहीं आना बताया गया। श्री कोरी ने विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने पालकों से सतत संपर्क करने निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण, गर्मागर्म स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान हैंडपंप खराब होने के कारण मरम्मत कराए...