ढीमरखेड़ा में दिव्यांगों हेतु चिन्हांकन शिविर गुरूवार 25 जून को कटनी | दिव्यांगों हेतु उपकरण एवं सहायक उपकरण के चिन्हांकन हेतु जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मंगल भवन में गुरुवार 25 जून को शिविर का आयोजन किया गया है। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेंद्र कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को ग्राम पंचायत क्षेत्र में दिव्यांग चिन्हांकन शिविर के व्यापक प्रचार प्रसार एवं दिव्यांगो को निर्धारित दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है। *इन दस्तावेजों को लाना है* जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्य पालन अधिकारी यजुवेंद्र कोरी बताते हैं कि गुरुवार 25 जून को मंगल भवन ढीमरखेड़ा में आयोजित होने वाले दिव्यांगों के चिन्ह्यांकन शिविर में इन दस्तावेजों को साथ में लाना होगा। दिव्यांगों को अपना यूडी आईडी कार्ड (आवश्यक रूप से), समग्र आईडी की नवीन छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र जिनकी सभी स्रोतों से मासिक से 22500 से कम है, आवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, शिविर...