महनेर मार्ग पर बढ़ता गड्ढा बना हादसों का कारण, भाजपा नेता सोमनाथ पटेल ने उठाई आवाज कटनी । ढीमरखेड़ा क्षेत्र के महनेर गांव में कमानिया गेट से अंदर यात्री परीक्षालय के सामने सड़क पर बना गहरा गड्ढा अब जनसुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता सोमनाथ पटेल ने आवाज उठाते हुए तत्काल निराकरण की मांग की है, अन्यथा चक्काजाम की चेतावनी दी है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं, साथ ही राहगीरों की भी आवाजाही बनी रहती है।गड्ढा लगातार गहरा और चौड़ा होता जा रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ती जा रही है।दिन के समय वाहन चालक किसी तरह सावधानी बरतकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय अपर्याप्त रोशनी के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है । कई बार वाहन चालक अचानक गड्ढे में फंसकर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं । नागरिकों ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी इस मार्ग से गुजरते रहते हैं, बावजूद इसके अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। भाजपा...