सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अनुविभागीय अधिकारी निधि सिंह गोहल की कार्यशैली बनी मिसाल, ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक व्यवस्था को मिली नई दिशा

 अनुविभागीय अधिकारी निधि सिंह गोहल की कार्यशैली बनी मिसाल, ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक व्यवस्था को मिली नई दिशा कटनी ।  ढीमरखेड़ा में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी निधि सिंह गोहल का कार्यकाल इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी सख्त लेकिन संवेदनशील कार्यशैली के कारण वे आम जनता के बीच भरोसे का प्रतीक बनती जा रही हैं।प्रशासनिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाते हुए उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे क्षेत्र में शासन की योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है। अनुविभागीय अधिकारी निधि सिंह गोहल द्वारा राजस्व, कानून व्यवस्था और जनसुनवाई से जुड़े मामलों में लगातार सक्रियता दिखाई जा रही है। आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण करना उनकी कार्यप्रणाली की विशेषता बन गया है। जनसुनवाई के दौरान वे हर व्यक्ति की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनती हैं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश देती हैं। प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण और राजस्व से जुड़े मामलो...

रीठी में शासकीय अवकाश मतलब भू-माफियाओं का राज, रीठी में प्रत्येक शासकीय छुट्टी में एक घर बनकर हो जाता है तैयार, प्रशासन से दलालों की मिलीभगत

 रीठी में शासकीय अवकाश मतलब भू-माफियाओं का राज, रीठी में प्रत्येक शासकीय छुट्टी में एक घर बनकर हो जाता है तैयार, प्रशासन से दलालों की मिलीभगत  कटनी | रीठी में शासकीय अवकाश मतलब भू-माफियाओं का राज। जी हां, आप एकदम सही सुन रहे हैं। कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय में इन दिनों कुछ ऐसा ही भू-माफिया राज चल रहा है। प्रत्येक शासकीय छुट्टी पड़ते ही अवैध कब्जा कर एक मकान बनकर रातों-रात तैयार हो जाता है और सुबह होते-होते लोग उसमें रहने भी लगते हैं। अभी हाल ही में होली की छुट्टी पड़ते ही रीठी में जनपद पंचायत कार्यालय के सामने मंडी मद में दर्ज भूमि पर रातों-रात भवन बनकर तैयार हो गया। सवाल तो इस बात का है कि छुट्टियों में राजस्व अमला पूरा का पूरा मुख्यालय से गायब हो जाता है और दलालों की मिलीभगत से भू-माफियाओं का क्षेत्र में राज हो जाता है। *अवैध कब्जाधारियों का बस गया मोहल्ला* रीठी तहसील मुख्यालय में तहसीलदार, पटवारी की मिलीभगत से भू-माफिया राज इस कदर हावी है कि देखते ही देखते कुछ ही दिनों में रीठी के रेस्ट हाउस के समीप अवैध कब्जाधारियों ने अपना एक मोहल्ला ही बसा लिया है। कुल मिलाकर अंध...

एक ही बंदर काफी है बाग को उजाड़ने के लिए उस देश का क्या होगा जहां हर राजनीतिक पद पर बंदर बैठे हों

 एक ही बंदर काफी है बाग को उजाड़ने के लिए उस देश का क्या होगा जहां हर राजनीतिक पद पर बंदर बैठे हों कटनी  |   एक ही बंदर पूरे बाग को उजाड़ने के लिए काफी होता है। वह अपनी शरारत, लालच और अविवेक से पेड़ों को नुकसान पहुंचा देता है, फलों को तोड़ देता है और पूरे वातावरण को अस्त-व्यस्त कर देता है। लेकिन जरा कल्पना कीजिए उस स्थिति की, जब बाग की रखवाली करने के लिए ही बंदरों को बैठा दिया जाए।जब बाग का माली ही अपनी जिम्मेदारी भूलकर उसे उजाड़ने में लग जाए, तब उस बाग का भविष्य क्या होगा? आज की राजनीति को देखकर यह प्रश्न बार-बार मन में उठता है कि देश की बागडोर जिन लोगों के हाथों में है, क्या वे सच में देश को संवारने आए हैं या उसे अपने स्वार्थों के लिए इस्तेमाल करने आए हैं? जब नेतृत्व में समझदारी, ईमानदारी और दूरदर्शिता की कमी हो जाती है, तब राष्ट्र की स्थिति भी उसी बाग की तरह हो जाती है जिसे बंदरों की टोली ने घेर लिया हो।राजनीति का मूल उद्देश्य समाज की सेवा करना होता है। लोकतंत्र में जनता अपने प्रतिनिधियों को इस उम्मीद से चुनती है कि वे उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे, देश को विकास ...

करोड़पति आरक्षक सौरभ शर्मा का 100 करोड़ का सोना-कैश होगा राजसात जबलपुर के रसूखदारों में हड़कंप

 करोड़पति आरक्षक सौरभ शर्मा का 100 करोड़ का सोना-कैश होगा राजसात जबलपुर के रसूखदारों में हड़कंप जबलपुर  |  मध्य प्रदेश के चर्चित 'करोड़पति आरटीओ आरक्षक' सौरभ शर्मा द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई विशाल काली कमाई अब आधिकारिक रूप से सरकारी खजाने का हिस्सा बनने जा रही है। आयकर विभाग की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने भोपाल स्थित बेनामी निषेध इकाई द्वारा की गई जब्ती की कार्रवाई पर अंतिम मुहर लगा दी है। अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि जब्त किया गया 100 करोड़ रुपये का सोना और नकद वास्तव में सौरभ शर्मा का ही है, जिसे छिपाने के लिए बेनामीदारों का सहारा लिया गया था। *दिसंबर 2024 का वह सनसनीखेज मामला* यह पूरा प्रकरण दिसंबर 2024 में उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब आयकर विभाग और अन्य जांच एजेंसियों ने भोपाल के मेंडोरी स्थित जंगली इलाके में एक संदिग्ध इनोवा कार को घेरा था। तलाशी के दौरान वाहन से 51.8 किलोग्राम सोना और 11 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई थी। जांच में सामने आया कि आरक्षक सौरभ शर्मा ने अपनी काली कमाई को सफेद करने के लिए अपने सहयोगी चेतन सिंह गौर को 'बेनामीदार' (मुखौटा) के रूप में...

जब पुलिस ही टूटने लगे थानों में बढ़ती थकान और व्यवस्था पर गंभीर सवाल, यदि पुलिसकर्मी का मन टूट गया, तो थाना भवन तो खड़ा रहेगा, लेकिन अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो सकता है

 जब पुलिस ही टूटने लगे थानों में बढ़ती थकान और व्यवस्था पर गंभीर सवाल, यदि पुलिसकर्मी का मन टूट गया, तो थाना भवन तो खड़ा रहेगा, लेकिन अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो सकता है कटनी  |  देश की कानून व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पुलिस विभाग के भीतर इन दिनों एक गहरी और चिंताजनक हलचल देखी जा रही है। यह हलचल किसी आंदोलन या हड़ताल के रूप में नहीं, बल्कि एक शांत और अंदरूनी बदलाव के रूप में सामने आ रही है। कई पुलिसकर्मी अपनी नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं, कुछ ने नौकरी छोड़ दी है और कई ऐसे हैं जो भीतर ही भीतर मानसिक दबाव और निराशा से जूझ रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि जो पुलिसकर्मी कभी अपने बच्चों को भी वर्दी में देखना चाहते थे, आज वही अपने परिवार के सदस्यों को पुलिस सेवा में जाने से रोकने लगे हैं। यह स्थिति केवल व्यक्तिगत थकान का परिणाम नहीं है, बल्कि पुलिस व्यवस्था में आए कई बदलावों का नतीजा है। आज देशभर के थानों में पुलिसकर्मियों का बड़ा हिस्सा अपराध नियंत्रण या जनता की सुरक्षा से ज्यादा कागजी और डिजिटल प्रक्रियाओं में उलझा हुआ दिखाई देता है। थानों में अब प...

जिले में हादसों का कहर सड़क दुर्घटनाओं और अन्य कारणों से 6 की मौत

 जिले में हादसों का कहर सड़क दुर्घटनाओं और अन्य कारणों से 6 की मौत कटनी ।  जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के भीतर दर्दनाक हादसों की खबर सामने आई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अलग-अलग घटनाओं में कुल 6 लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने सभी मामलों में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। *सड़क हादसों में उजड़ गए परिवार* बड़वारा में पिता-पुत्र की मौत: बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम सुड्डी के पास 'अंधा मोड़' पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में भनपुरा निवासी शिव सिंह गोंड़ (65 वर्ष) और उनके पुत्र मनोज सिंह (38 वर्ष) की मौत हो गई। दोनों एक ही दुर्घटना का शिकार हुए, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। *कुठला में युवक ने तोड़ा दम:* ग्राम कन्हवारा निवासी 26 वर्षीय युवक श्रीकांत काछी की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। *स्लीमनाबाद एनएच-30 पर हादसा:* नेशनल हाईवे 30 पर गुड्डा ढाबा के पास हुए एक्सीडेंट में लखनपुर (सिहोरा) निवासी राजेश रजक (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। *संदिग्ध परिस्थिति...

आदिवासी जमीन स्कैम': राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अफसरों का 'महापाप', रसूखदार डोडानी के लिए सरकारी फाइलों का हुआ 'कत्ल'

 आदिवासी जमीन स्कैम': राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अफसरों का 'महापाप', रसूखदार डोडानी के लिए सरकारी फाइलों का हुआ 'कत्ल'  कटनी ।  पिपरौध की बेशकीमती आदिवासी जमीन को निगलने के लिए बुना गया जाल इतना गहरा है कि इसमें तीन राज्य प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों ने खेल किया।एसडीएम स्तर के अधिकारी, तहसीलदार, बाबू और पटवारी तक एक 'सिंडिकेट' की तरह काम कर रहे थे।  दैनिक ताजा खबर के प्रधान संपादक राहुल पाण्डेय के पास मौजूद पुख्ता दस्तावेज और जानकारी के अनुसार, इस पूरे खेल में रसूखदारों डोडानी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों को 'सेल डीड' के दफ्तर में बदल दिया गया। जिससे रसूखदार डोडानी भी मालामाल हुआ और बाबू और अफसर की जेब भी गर्म हुई। *एसडीएम ने 'गायब' की फाइलें, तहसीलदार ने 'मूंदी' आंखें* इस घोटाले की पटकथा राज्य प्रशासनिक सेवा के उन तीन अधिकारियों ने लिखी, जिन पर कानून की रक्षा का जिम्मा था एसडीएम का 'कांड जब इस जमीन को लेकर शिकायतें प्रशासन तक पहुँचीं, तो एसडीएम स्तर के एक अधिकारी ने बड़ी चतुराई से शिकायतों की मूल फाइलों को ही रिकॉर्ड से ग...