सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रीठी में शासकीय अवकाश मतलब भू-माफियाओं का राज, रीठी में प्रत्येक शासकीय छुट्टी में एक घर बनकर हो जाता है तैयार, प्रशासन से दलालों की मिलीभगत

 रीठी में शासकीय अवकाश मतलब भू-माफियाओं का राज, रीठी में प्रत्येक शासकीय छुट्टी में एक घर बनकर हो जाता है तैयार, प्रशासन से दलालों की मिलीभगत 



कटनी | रीठी में शासकीय अवकाश मतलब भू-माफियाओं का राज। जी हां, आप एकदम सही सुन रहे हैं। कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय में इन दिनों कुछ ऐसा ही भू-माफिया राज चल रहा है। प्रत्येक शासकीय छुट्टी पड़ते ही अवैध कब्जा कर एक मकान बनकर रातों-रात तैयार हो जाता है और सुबह होते-होते लोग उसमें रहने भी लगते हैं। अभी हाल ही में होली की छुट्टी पड़ते ही रीठी में जनपद पंचायत कार्यालय के सामने मंडी मद में दर्ज भूमि पर रातों-रात भवन बनकर तैयार हो गया। सवाल तो इस बात का है कि छुट्टियों में राजस्व अमला पूरा का पूरा मुख्यालय से गायब हो जाता है और दलालों की मिलीभगत से भू-माफियाओं का क्षेत्र में राज हो जाता है।

*अवैध कब्जाधारियों का बस गया मोहल्ला*

रीठी तहसील मुख्यालय में तहसीलदार, पटवारी की मिलीभगत से भू-माफिया राज इस कदर हावी है कि देखते ही देखते कुछ ही दिनों में रीठी के रेस्ट हाउस के समीप अवैध कब्जाधारियों ने अपना एक मोहल्ला ही बसा लिया है। कुल मिलाकर अंधेरनगरी चौपट राजा का खेल चल रहा है और अवैध कब्जा कर घर बनाने वालों में होड़ मची हुई है। खात बात तो यह है कि यह सब खेल अधिकारियों की ही सांठगांठ में हो रहा है। जिसके चलते आज तक कार्यवाही करना तो भला कोसों दूर की बात है जांच तक करने की जहमत किसी भी जिम्मेदार ने उठाई।

*मैडम के आते ही दलाल सक्रिय*

लोगों का कहना है कि रीठी तहसील में आकांक्षा चौरसिया ने द्वारा तहसीलदार का पद संभालते ही एकबार फिर दलाल सक्रिय हो गए हैं और दलालों ने होली की छुट्टी में कृषि उपज मंडी के पुराने भवन के बाजू से ही अवैध कब्जा कराकर घर बनवा कर इसका प्रमाण भी दे दिया है। अब देखना यह होगा कि उक्त अवैध मोहल्ला वहां से अलग होगा या फिर उन्हें पट्ट बांट दिए जाएंगे।

*होनी चाहिए जांच*

स्थानीय लोगों का कहना है कि रीठी में शासकीय विभागों की भूमि पर लगातार हो रहे बेजा अवैध कब्जों की जांच होनी चाहिए और वैधानिक कार्यवाही भी। लोगों का कहना है कि भू-माफियाओं और दलालों की भी जांच कर एफआईआर दर्ज कराई जाए।

टिप्पणियाँ

popular post

चलते-चलते राह में, मोड़ अचानक आ गया, हंसता हुआ चेहरा भी पल में ख़ामोश हो गया, ना दस्तक, ना इशारा, ना कोई पैग़ाम आया, मौत ने चुपके से आकर अपना फ़र्ज़ निभाया सड़क दुर्घटना में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भागीरथ पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 चलते-चलते राह में, मोड़ अचानक आ गया, हंसता हुआ चेहरा भी पल में ख़ामोश हो गया, ना दस्तक, ना इशारा, ना कोई पैग़ाम आया, मौत ने चुपके से आकर अपना फ़र्ज़ निभाया सड़क दुर्घटना में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भागीरथ पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर कटनी  |  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ एवं वर्तमान में रीठी में कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) भागीरथ पटेल के असामयिक निधन की दुखद खबर से पूरा प्रशासनिक अमला और क्षेत्र स्तब्ध है। कर्तव्यपथ से घर लौटते समय हुए एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया।इस हृदयविदारक घटना ने न केवल उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है, बल्कि जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भी शोकाकुल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागीरथ पटेल अपने नियमित शासकीय कार्यों का निर्वहन कर कार्यालय से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मार्ग में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं । भागीरथ पटेल लंबे समय से मनरेगा योजना के अंतर्गत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के रूप ...

कटनी बिग ब्रेकिंग जिला पंचायत में लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार

 कटनी बिग ब्रेकिंग जिला पंचायत में लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने आज कटनी जिला पंचायत कार्यालय में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जिला पंचायत में पदस्थ लेखापाल (Accountant) सतेंद्र सोनी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। *क्या है पूरा मामला?* मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राम पंचायत सचिव को सेवा से निलंबित या पृथक किया गया था। उसकी बहाली (Reinstatement) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और कागजी कार्रवाई के एवज में लेखापाल सतेंद्र सोनी ने 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सचिव ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त विभाग से की। *लोकायुक्त की योजनाबद्ध कार्रवाई* शिकायत की पुष्टि होने के बाद, लोकायुक्त की 5 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही सचिव ने जिला पंचायत कार्यालय में लेखापाल को केमिकल लगे हुए नोट सौंपे, पहले से ही मुस्तैद टीम ने उन्हें धर दबोचा। *आरोपी*: सतेंद्र सोनी (लेखापाल, जिला पंचायत कटनी) *रिश्वत की राशि*: 5,000 रुपये *...

ढीमरखेड़ा में तहसीलदार रहते हुए जमकर बटोरी सुर्खियां अब पहुंच गई रीठी, रीठी तहसील में प्रभारी तहसीलदार की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश, उच्च अधिकारियों तक पहुंच हैं लगता हैं मैडम की, जहां लगी थी शिकायत की झड़ी वही पहुंच गई मैडम, चाई - माई घुमा रहा प्रशासन

 ढीमरखेड़ा में तहसीलदार रहते हुए जमकर बटोरी सुर्खियां अब पहुंच गई रीठी, रीठी तहसील में प्रभारी तहसीलदार की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश, उच्च अधिकारियों तक पहुंच हैं लगता हैं मैडम की, जहां लगी थी शिकायत की झड़ी वही पहुंच गई मैडम, चाई - माई घुमा रहा प्रशासन  कटनी  |  कटनी जिले की रीठी तहसील एक बार फिर प्रशासनिक फैसले को लेकर चर्चा और विवाद के केंद्र में आ गई है। लंबे समय तक यहां पदस्थ रहीं तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया को पूर्व में ग्रामीणों की शिकायतों के बाद हटाया गया था, लेकिन अब जिला प्रशासन द्वारा उन्हें पुनः रीठी का प्रभारी तहसीलदार बनाए जाने के आदेश ने क्षेत्र में असंतोष की लहर पैदा कर दी है। शनिवार को आशीष तिवारी, कलेक्टर, कटनी द्वारा जारी आदेश में प्रशासकीय एवं कार्यालयीन कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान में ढीमरखेड़ा की प्रभारी तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया को रीठी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश के सार्वजनिक होते ही क्षेत्र में चर्चाओं और विरोध का दौर शुरू हो गया। *पहले शिकायतें, फिर तबादला, अब दोबारा जिम्मेदारी* ग्रामीणों का कहना है ...