सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आदिवासी जमीन स्कैम': राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अफसरों का 'महापाप', रसूखदार डोडानी के लिए सरकारी फाइलों का हुआ 'कत्ल'

 आदिवासी जमीन स्कैम': राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अफसरों का 'महापाप', रसूखदार डोडानी के लिए सरकारी फाइलों का हुआ 'कत्ल' 



कटनी ।  पिपरौध की बेशकीमती आदिवासी जमीन को निगलने के लिए बुना गया जाल इतना गहरा है कि इसमें तीन राज्य प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों ने खेल किया।एसडीएम स्तर के अधिकारी, तहसीलदार, बाबू और पटवारी तक एक 'सिंडिकेट' की तरह काम कर रहे थे।  दैनिक ताजा खबर के प्रधान संपादक राहुल पाण्डेय के पास मौजूद पुख्ता दस्तावेज और जानकारी के अनुसार, इस पूरे खेल में रसूखदारों डोडानी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों को 'सेल डीड' के दफ्तर में बदल दिया गया। जिससे रसूखदार डोडानी भी मालामाल हुआ और बाबू और अफसर की जेब भी गर्म हुई।

*एसडीएम ने 'गायब' की फाइलें, तहसीलदार ने 'मूंदी' आंखें*

इस घोटाले की पटकथा राज्य प्रशासनिक सेवा के उन तीन अधिकारियों ने लिखी, जिन पर कानून की रक्षा का जिम्मा था एसडीएम का 'कांड जब इस जमीन को लेकर शिकायतें प्रशासन तक पहुँचीं, तो एसडीएम स्तर के एक अधिकारी ने बड़ी चतुराई से शिकायतों की मूल फाइलों को ही रिकॉर्ड से गायब करवा दिया, ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी जांच का आधार ही खत्म हो जाए।

*तहसीलदार की 'जुगाड़'* इसके बाद कमान संभाली तहसीलदार स्तर के अधिकारी ने। नामांतरण के समय नियमों का हवाला देने के बजाय, तहसीलदार ने उन गंभीर आपत्तियों का जिक्र तक नहीं किया जो रिकॉर्ड में दर्ज थीं। लेकिन गायब हो चुकी थी। बिना किसी हिचकिचाहट के करोड़ों की जमीन रसूखदारों के नाम चढ़ा दी गई।

*बंटवारे का पुराना खेल:* शुरुआती दौर में भी एक अन्य तहसीलदार ने भी निजी हित के लिए 'पारिवारिक बंटवारे' को मंजूरी दी थी, जो इस पूरी साजिश की पहली सीढ़ी थी।

*सिंडिकेट के 'ग्राउंड वर्कर': सोनी बाबू और कोरी पटवारी*

सरकारी दफ्तरों के भीतर इस भ्रष्टाचार की गाड़ी को धक्का देने का काम सरकारी कर्मचारी ने किया। जैसे वे रसूखदार डोडानी के प्रमुख प्यादें हो सोनी (बाबू) सरकारी कार्यालय का यह 'धुरंधर' बाबू डोडानी परिवार का सीधा संपर्क सूत्र था।सरकारी फाइलों को इधर से उधर करने और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साठगांठ बैठाने में सोनी की मुख्य भूमिका रही। कोरी आरआई जमीन की जमीनी हकीकत को बदलने और नामांतरण की प्रक्रिया में होने वाले 'लेन-देन' के प्रबंधन का जिम्मा कोरी आरआई के कंधों पर था। ऐसे ही खेलों में एक दो बार निलंबित भी हो चुका है यह आरआई।

*दलाल मोटवानी: 'दागी' अतीत और 'मास्टरमाइंड' वर्तमान*

इस पूरे सौदे की नींव रखने वाला मुख्य दलाल मोटवानी है। मोटवानी कोई नया नाम नहीं है; बल्कि बदनाम चेहरा है। इस पर पहले भी अवैध प्लाटिंग और जमीनों की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज है। अपनी पुरानी आदतों के अनुसार, मोटवानी ने ही आदिवासी महिला को 'मोहरा' बनाया और डोडानी परिवार के निवेश को सुरक्षित रास्ता दिया।

*जनहित की मांग: 'जेल या क्लीन चिट?'*

यह मामला अब केवल राजस्व का नहीं, बल्कि आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy) का है। जिस तरह से सरकारी फाइलें गायब की गईं और आदिवासी कानूनों का मजाक उड़ाया गया, वह उच्च स्तरीय लोकायुक्त या ईओडब्ल्यू (EOW) जांच का विषय है।

टिप्पणियाँ

popular post

चलते-चलते राह में, मोड़ अचानक आ गया, हंसता हुआ चेहरा भी पल में ख़ामोश हो गया, ना दस्तक, ना इशारा, ना कोई पैग़ाम आया, मौत ने चुपके से आकर अपना फ़र्ज़ निभाया सड़क दुर्घटना में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भागीरथ पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 चलते-चलते राह में, मोड़ अचानक आ गया, हंसता हुआ चेहरा भी पल में ख़ामोश हो गया, ना दस्तक, ना इशारा, ना कोई पैग़ाम आया, मौत ने चुपके से आकर अपना फ़र्ज़ निभाया सड़क दुर्घटना में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भागीरथ पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर कटनी  |  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ एवं वर्तमान में रीठी में कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) भागीरथ पटेल के असामयिक निधन की दुखद खबर से पूरा प्रशासनिक अमला और क्षेत्र स्तब्ध है। कर्तव्यपथ से घर लौटते समय हुए एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया।इस हृदयविदारक घटना ने न केवल उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है, बल्कि जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भी शोकाकुल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागीरथ पटेल अपने नियमित शासकीय कार्यों का निर्वहन कर कार्यालय से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मार्ग में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं । भागीरथ पटेल लंबे समय से मनरेगा योजना के अंतर्गत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के रूप ...

कटनी बिग ब्रेकिंग जिला पंचायत में लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार

 कटनी बिग ब्रेकिंग जिला पंचायत में लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने आज कटनी जिला पंचायत कार्यालय में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जिला पंचायत में पदस्थ लेखापाल (Accountant) सतेंद्र सोनी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। *क्या है पूरा मामला?* मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राम पंचायत सचिव को सेवा से निलंबित या पृथक किया गया था। उसकी बहाली (Reinstatement) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और कागजी कार्रवाई के एवज में लेखापाल सतेंद्र सोनी ने 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सचिव ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त विभाग से की। *लोकायुक्त की योजनाबद्ध कार्रवाई* शिकायत की पुष्टि होने के बाद, लोकायुक्त की 5 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही सचिव ने जिला पंचायत कार्यालय में लेखापाल को केमिकल लगे हुए नोट सौंपे, पहले से ही मुस्तैद टीम ने उन्हें धर दबोचा। *आरोपी*: सतेंद्र सोनी (लेखापाल, जिला पंचायत कटनी) *रिश्वत की राशि*: 5,000 रुपये *...

ढीमरखेड़ा में तहसीलदार रहते हुए जमकर बटोरी सुर्खियां अब पहुंच गई रीठी, रीठी तहसील में प्रभारी तहसीलदार की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश, उच्च अधिकारियों तक पहुंच हैं लगता हैं मैडम की, जहां लगी थी शिकायत की झड़ी वही पहुंच गई मैडम, चाई - माई घुमा रहा प्रशासन

 ढीमरखेड़ा में तहसीलदार रहते हुए जमकर बटोरी सुर्खियां अब पहुंच गई रीठी, रीठी तहसील में प्रभारी तहसीलदार की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश, उच्च अधिकारियों तक पहुंच हैं लगता हैं मैडम की, जहां लगी थी शिकायत की झड़ी वही पहुंच गई मैडम, चाई - माई घुमा रहा प्रशासन  कटनी  |  कटनी जिले की रीठी तहसील एक बार फिर प्रशासनिक फैसले को लेकर चर्चा और विवाद के केंद्र में आ गई है। लंबे समय तक यहां पदस्थ रहीं तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया को पूर्व में ग्रामीणों की शिकायतों के बाद हटाया गया था, लेकिन अब जिला प्रशासन द्वारा उन्हें पुनः रीठी का प्रभारी तहसीलदार बनाए जाने के आदेश ने क्षेत्र में असंतोष की लहर पैदा कर दी है। शनिवार को आशीष तिवारी, कलेक्टर, कटनी द्वारा जारी आदेश में प्रशासकीय एवं कार्यालयीन कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान में ढीमरखेड़ा की प्रभारी तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया को रीठी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश के सार्वजनिक होते ही क्षेत्र में चर्चाओं और विरोध का दौर शुरू हो गया। *पहले शिकायतें, फिर तबादला, अब दोबारा जिम्मेदारी* ग्रामीणों का कहना है ...