ग्राम खम्हरिया में युवक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी ढीमरखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
ग्राम खम्हरिया में युवक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी ढीमरखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
ढीमरखेड़ा । थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खम्हरिया निवासी कपिल बागरी (27 वर्ष) के साथ गांव के ही धन्नू लाल चौधरी ने 3 सितंबर की सुबह विवाद किया। आरोप है कि विवाद के दौरान धन्नू लाल चौधरी ने कपिल बागरी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में फरियादी की शिकायत पर थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने 4 सितंबर को अपराध क्रमांक 504/26 दर्ज किया। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296(a) एवं 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें