सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तहसील ढीमरखेड़ा में नल-जल योजना की फूटी मटकी, कागजों में दौड़ रहा पानी, जमीन पर प्यासी जनता और ठेकेदारों की पौ-बारह

 तहसील ढीमरखेड़ा में नल-जल योजना की फूटी मटकी, कागजों में दौड़ रहा पानी, जमीन पर प्यासी जनता और ठेकेदारों की पौ-बारह



कटनी  |  सरकार का दावा था कि हर ग्रामीण घर तक साफ और ताजा पेयजल पहुंचेगा। "हर घर जल" का सपना दिखाकर नल-जल योजना की नींव रखी गई, करोड़ों रुपये के बजट स्वीकृत हुए और गांव-गांव में बड़ी-बड़ी पानी की टंकियां बनाने का काम शुरू हुआ। लेकिन मध्य प्रदेश के कटनी जिले की तहसील ढीमरखेड़ा में जमीनी हकीकत इस सरकारी दावे के ठीक उलट है। यहां नल-जल योजना विकास की मिसाल बनने के बजाय प्रशासनिक लापरवाही, ठेकेदारों की मनमानी और बड़े स्तर पर हुए कथित भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। ढीमरखेड़ा तहसील के अधिकांश गांवों में नल-जल योजना का हाल बेहाल है। कई गांवों में सालों बीत जाने के बाद भी पानी की टंकियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। जहां टंकियां बन भी गई हैं, वहां उनकी गुणवत्ता इतनी घटिया है कि वे सफेद हाथी साबित हो रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की सांठ-गांठ के कारण योजना में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ है। ठेकेदारों ने आधा-अधूरा काम करके पूरा बिल भुगतान उठा लिया और जनता आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।

*जहां टंकियां बनी ही नहीं, वहां उखड़ी पड़ी हैं सड़कें*

ढीमरखेड़ा तहसील की कई ग्राम पंचायतों में योजना की शुरुआत बड़े ढोल-नगाड़ों के साथ हुई थी। गांव-गांव में जेसीबी चलाकर गलियों और पक्की सड़कों को खोद दिया गया ताकि पाइपलाइन बिछाई जा सके। लेकिन पाइप बिछाने के बाद न तो सड़कों की मरम्मत की गई और न ही पानी की टंकी का निर्माण पूरा हुआ। कई गांवों में स्थिति यह है पानी की टंकियों के लिए सिर्फ सीमेंट के पिलर खड़े करके छोड़ दिए गए हैं। लोहे की सरिया बाहर निकलकर जंग खा रही हैं। पाइपलाइन डालने के नाम पर गांव की मुख्य सड़कें और गलियां खोद दी गईं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में कीचड़ भर जाता है, जिससे राहगीर और बच्चे हादसों का शिकार हो रहे हैं। काम आधा छोड़कर ठेकेदार गायब हैं। ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।

 *जहां टंकियां बनीं, वहां 'शो-पीस' और भ्रष्टाचार की लीकेज*

जिन गांवों में कागजों पर योजना को "पूर्ण" घोषित कर दिया गया है और जहां पानी की टंकियां खड़ी दिखती हैं, वहां की कहानी और भी चौंकाने वाली है। बनी हुई टंकियों में घटिया सीमेंट और मानक के विपरीत सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। पहली ही टेस्टिंग में कई टंकियों से पानी का रिसाव (लीकेज) शुरू हो गया। नियमानुसार टंकी बनने के बाद उसकी वाटर-प्रूफिंग और प्रेशर टेस्टिंग होना अनिवार्य है, लेकिन अफसरों ने मेज पर बैठकर ही फर्जी कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिए और ठेकेदारों का भुगतान क्लियर कर दिया। गांवों में घरों के बाहर टोटी (नल) तो लगा दी गई है, लेकिन उनमें आज तक पानी की एक बूंद नहीं आई। ग्रामीण तंज कसते हुए कहते हैं कि "सरकार ने नल तो दे दिया, लेकिन उसमें पानी डालना भूल गई।"

*अफसरों और ठेकेदारों की सांठ-गांठ का 'खेल'*

ढीमरखेड़ा में नल-जल योजना के फ्लॉप शो के पीछे सीधे तौर पर विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच की साठ-गांठ को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। योजना की लागत का एक बड़ा हिस्सा कमीशनबाजी की भेंट चढ़ गया, जिसके कारण ठेकेदारों ने गुणवत्ता से भारी समझौता किया। योजना को पूरा करने की समय सीमा कब की बीत चुकी है, लेकिन जिम्मेदार PHE विभाग के इंजीनियरों ने ठेकेदारों पर न तो कोई जुर्माना लगाया और न ही उन्हें ब्लैकलिस्ट किया।कागजों में पाइपलाइन की लंबाई अधिक दिखाकर और घटिया पाइप का इस्तेमाल कर लाखों रुपये का अतिरिक्त आहरण किया गया।

*बूंद-बूंद पानी को तरसती जनता का फूटा गुस्सा*

पूरी गर्मी में ढीमरखेड़ा में पेयजल की दिक्कत थीं। जिन ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस बार उन्हें कुओं और हैंडपंपों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गांव की महिलाओं का कहना है कि उन्हें आज भी 1 से 2 किलोमीटर दूर झिरिया (छोटे जल स्रोतों), कुओं या खेतों में लगे ट्यूबवेल से पीने का पानी सिर पर ढोकर लाना पड़ता है। कई गांवों में हैंडपंप भी फ्लोराइड युक्त या लाल पानी उगल रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई बार तहसील मुख्यालय और जिला कलेक्टर कार्यालय में शिकायतें कीं, ज्ञापन सौंपे, लेकिन हर बार केवल आश्वासन का झुनझुना ही पकड़ाया गया।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...