सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उचित मूल्य दुकान कौड़िया में 4 – 5 माह से राशन वितरण न होने का आरोप हितग्राही परेशान, बार-बार लगा रहे चक्कर; ग्रामीणों ने सरपंच पति से की शिकायत, कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरने की चेतावनी

 उचित मूल्य दुकान कौड़िया में 4 – 5 माह से राशन वितरण न होने का आरोप हितग्राही परेशान, बार-बार लगा रहे चक्कर; ग्रामीणों ने सरपंच पति से की शिकायत, कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरने की चेतावनी



कटनी ।  ग्राम पंचायत कौड़िया के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य दुकान कौड़िया में गरीब परिवारों को पिछले चार से पांच माह से गेहूं और चावल का वितरण नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन पर मनमानी और तानाशाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार राशन प्राप्त करने के लिए हितग्राही लगातार उचित मूल्य दुकान के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। इससे गरीब परिवारों के सामने खाद्यान्न की समस्या खड़ी हो गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से राशन वितरण प्रभावित होने के बावजूद विभागीय अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

5 सितंबर को ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कौड़िया पहुंचकर सेल्समैन द्वारा गेहूं-चावल का वितरण नहीं किए जाने की शिकायत सरपंच पति से की। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत और अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पात्र हितग्राहियों को उनका राशन समय पर नहीं मिलता है तो जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मामले को संज्ञान में लेकर उचित मूल्य दुकान की जांच कराने, पात्र हितग्राहियों को लंबित राशन दिलाने और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीण महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द राशन वितरण शुरू नहीं कराया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगी। अब देखना यह है कि प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है और महीनों से राशन का इंतजार कर रहे हितग्राहियों को उनका हक कब मिलता है।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...