सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल



कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती। 

*कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण*

ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का बारीकी से निरीक्षण किया। उद्यान की हरियाली, सौंदर्य और बच्चों व बुजुर्गों के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखकर अधिकारियों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। इसके पश्चात प्रशासनिक दल ने गांव स्थित अस्पताल (हॉस्पिटल) का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

*जनभागीदारी और शासकीय सहयोग की अनूठी मिसाल*

कछारगांव बड़ा में बने इस उद्यान की सबसे खास बात यह है कि इसका निर्माण केवल सरकारी बजट पर निर्भर रहकर नहीं किया गया, बल्कि इसमें जनभागीदारी और व्यक्तिगत समर्पण की ऐतिहासिक मिसाल पेश की गई है। कछारगांव बड़ा के सरपंच कैलाशचन्द जैन द्वारा पंचायत स्तर से उद्यान की मजबूत बाउंड्री वॉल (चारों तरफ की दीवार) का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराया गया। निजी व्यय से मुख्य निर्माण बाउंड्री के बाद उद्यान के अंदर सौंदर्यीकरण, पौधे, पाथ-वे और शेष प्रमुख अधोसंरचनात्मक कार्य का निर्माण कछारगांव के ही मूल निवासी व हीडलबर्ग सीमेंट कंपनी के पूर्व जी.एम. सुशील तिवारी द्वारा लगभग स्वयं के व्यय (निजी कोष) से कराया गया। सुशील तिवारी का यह प्रयास इस बात को रेखांकित करता है कि "व्यक्ति को अपने क्षेत्र और जन्मभूमि के विकास के लिए आगे आना चाहिए, न कि केवल अपने स्वार्थ के लिए।" उनके इस निस्वार्थ योगदान की प्रशासनिक अधिकारियों और समूचे ढीमरखेड़ा क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

*ढीमरखेड़ा जनपद टीम की दूरदर्शिता और समर्पण*

कछारगांव बड़ा के इस कायाकल्प के पीछे जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की पूरी प्रशासनिक टीम का निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग रहा।जनपद पंचायत सीईओ यजुवेन्द्र कोरी के कुशल नेतृत्व में योजना को धरातल पर उतारा गया । सी.ई.ओ. (जनपद ढीमरखेड़ा)यजुवेन्द्र कोरी, सहायक यंत्री (AE)अजय केशरवानी

उपयंत्री भूपेन्द्र मौर्य, पंचायत सचिव निशा साहू, रोजगार सहायक विकाश खरे, देवेन्द्र विश्वकर्मा, संजू बागरी जनपद सीईओ यजुवेन्द्र कोरी और उनकी पूरी टीम ने यह साबित कर दिया कि प्रशासनिक अमला यदि निष्ठा से कार्य करे, तो सरकारी और निजी प्रयासों का सही समन्वय बनाकर क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।

*निरीक्षण के दौरान गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति*

इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्मित गार्डन की व्यवस्थाओं को देखकर खुशी जाहिर की। निधि गोहल – उपविभागीय अधिकारी (एसडीएम, ढीमरखेड़ा)

महिमा रघुवंशी – थाना प्रभारी, ढीमरखेड़ा

अनिल पाण्डेय – चौकी प्रभारी, सिलौड़ी

सुशील तिवारी – पूर्व जी.एम., हीडलबर्ग सीमेंट कंपनी कैलाशचन्द जैन – सरपंच, कछारगांव बड़ा

शैलेश जैन – मंडल उपाध्यक्ष

कन्छेदी बर्मन – पूर्व सरपंच

प्रकाश सिंह बागरी – पूर्व जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय,

अनिल बागरी – सरपंच, खम्हरिया बागरी ओंकार उपाध्याय, गोविन्द सिंह बागरी, प्रवीन बर्मन, विकास जैन, बलराम पटेल,  प्रशान्त राय, प्रदीप जैन, प्रदीप बर्मन, एवं लकी जैन।

*क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर*

गार्डन के निर्माण और अस्पताल के निरीक्षण के बाद कछारगांव बड़ा और आसपास के इलाकों के ग्रामीणों में भारी उत्साह है।ग्रामीणों का कहना है कि यह उद्यान अब केवल टहलने या बैठने की जगह नहीं, बल्कि पूरे ढीमरखेड़ा ब्लॉक के लिए एक मिसाल बन चुका है।कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अन्य पंचायतों को भी कछारगांव बड़ा से प्रेरणा लेनी चाहिए कि कैसे शासकीय योजनाओं और व्यक्तिगत जनभागीदारी को मिलाकर ग्राम विकास की एक नई इबारत लिखी जा सकती है।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब ढीमरखेड़ा ।  सरकारी सेवा में आना और वर्षों तक जनता व शासन की सेवा करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने संपूर्ण कार्यकाल को ईमानदारी, समर्पण, सहजता और बेदाग छवि के साथ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ लेखापाल (बाबू ए ग्रेड) केशव प्रसाद परौहा जी का शासकीय सेवा सफर भी कुछ ऐसा ही मिसाल पेश करने वाला रहा। अपने जीवन के 38 अनमोल और स्वर्णिम वर्ष शासकीय सेवा में समर्पित करने के बाद, केशव प्रसाद परौहा जी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में एक भव्य, भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे और उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल सहित जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव और रोज़गार सहायकों ने एक साथ उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की ...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...

48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई कटनी । जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में ढीमरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं मामले के अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को ग्राम खम्हरिया निवासी सुखबरा बाई ने अपने पति प्रहलाद कोल के साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट थाना ढीमरखेड़ा में दर्ज कराई थी। प्रारंभ में संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। उपचार के दौरान 29 जुलाई को प्रहलाद कोल की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान विदेशी उर्फ परदेशी कोल, कुलसिया बाई एवं संतराम कोल निवासी ग्राम खम्हरिया ...