ढीमरखेड़ा में शव वाहन व फ्रीजर मशीन की मांग पूरी, मंडल महामंत्री आशीष सोनू गौतम के आग्रह पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने तत्काल दी स्वीकृति
ढीमरखेड़ा में शव वाहन व फ्रीजर मशीन की मांग पूरी, मंडल महामंत्री आशीष सोनू गौतम के आग्रह पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने तत्काल दी स्वीकृति
ढीमरखेड़ा | क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ढीमरखेड़ा मंडल महामंत्री आशीष 'सोनू' गौतम की पहल पर क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। क्षेत्र में असामयिक निधन या दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में मृत देह को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर और शव वाहन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मंडल महामंत्री आशीष सोनू गौतम ने नागरिकों की इस परेशानी को प्रमुखता से उठाते हुए बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के समक्ष शव वाहन और डीप फ्रीजर उपलब्ध कराने की मांग रखी।जनभावनाओं और संवेदनशीलता को देखते हुए विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बिना किसी विलंब के इस मांग को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी। अंतिम संस्कार व आपात स्थिति में उपयोगी इस सुविधा के उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक द्वारा मांग को तत्काल पूरा किए जाने पर क्षेत्रीय नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी ढीमरखेड़ा मंडल महामंत्री आशीष सोनू गौतम और विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें