सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपानेत्री के खिलाफ लोक प्रतिनिनिधित्व और फ़ौजदारी एक्ट के तहत हुई एफ. आई. आर. जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर बूथ से लौटे पीठासीन अधिकारी ने कराई रिपोर्ट

 खबर पर संज्ञान 

भाजपानेत्री के खिलाफ लोक प्रतिनिनिधित्व और फ़ौजदारी एक्ट के तहत हुई एफ. आई. आर. जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर बूथ से लौटे पीठासीन अधिकारी ने कराई रिपोर्ट 



कटनी  l  स्लीमनाबाद भाजपा मंडल सोशल मीडिया ग्रुप में  मतदान करती हुई भाजपानेत्री रानी दुबे की वायरल पोस्ट पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है l जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर आवि प्रसाद के संज्ञान में वायरल पोस्ट आ चुकी थी ज़ब शाम को मतदान दल अपनी सामग्री लेकर कटनी पहुंचा तो कलेक्टर ने विवादित बूथ के प्रिसाइडिंग ऑफिसर को तलब कर लिया उस समय तक उसने रिपोर्ट नहीं की थी l कलेक्टर के निर्देश पर उसने तत्काल स्लीमनाबाद थाने में लिखित शिकायत दी और उस आधार पर पुलिस ने रानी दुबे के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर लिया है l पी आई सुरेश पांडे ने पुलिस को शिकायत दी कि श्री मति रानी दुबे निवासी स्लीमनाबाद  दिनांक 26 अप्रेल को लोकसभा निर्वाचन   निर्वाचन क्षेत्र खजुराहो के विधान सभा क्षेत्र 0.94. बहोरीबंद के मतदान केन्द्र  140 के मतदान कक्ष के अंदर मत डालने का फोटो खींचकर सोशल मीडिया में अपलोड कर सार्वजनिक कर आचार संहिता का उल्लंधन एवं मतदान की गोपनीयता भंग की है l सुरेशप्रसाद पाण्डेय निवासी देवरी सानी माधवनगर पीठासीन अधिकारी थे और उनके दल में सहायक शिववरण सिंह धुर्वे, प्रतिमा जैन लक्ष्मी हल्दकार ने मतदान कराया। मतदान सामग्री जमा करने ज़ब टीम कृषि उपज मंडी कटनी पहुंची तो उन्हें इस वायरल पोस्ट की जानकारी हुई l उन्होंने तत्काल कलेक्टर के निर्देश पर इसकी एफ आई आर करवाई कि महिला मतदाता रानी  दुबे  द्वारा ईवीएम मशीन की मत डालने का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर सार्वजनिक की गई है l जिससे मतदान की गोपनीयता भंग होना स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है। रानी दुबे द्वारा मतदान केन्द्र क्र. 140- शा. मा. शा. स्लीमनाबाद  के मतदान कक्ष के अंदर मतदान करने का फोटो सोशल मीडिया में अपलोड कर सार्वजनिक किया गया है। रानी दुबे  द्वारा आदर्श आचार संहित लोक जनप्रतिनिधित्व एक्ट का उल्लंघन एवं निर्वाचन की गोपनीयता को भंग किया गया है।  पुलिस ने उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 एवं अन्य सुसंगत धाराओं

के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की है l स्लीमनाबाद पुलिस ने बताया कि पीठासीन अधिकारी सुरेश प्रसाद पांडेय  सेक्टर अधिकारी कृष्ण मोहन  निवासी सिहोरा, माइक्रो आब्जर्बर विकास जैन  निवासी कटनी एवं शिव बरण सिंह धुर्वे ने थाना में उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया जिस पर पीठासीन अधिकारी  प्रथम दृष्टया आरोपिया श्रीमति रानी दुबे के विरुध्द अपराध धारा 188 भादवि, धारा 128 लोक

प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है l

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...