सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मामा ने ही खोजा बालक का शव और ग्रामीणों ने दिया एविडेंशियल एविडेंस तो कातिल हुआ बेनक़ाब फिर पुलिस ने बजाया अपनी कागजी शेखी का डंका

 मामा ने ही खोजा बालक का शव और ग्रामीणों ने दिया एविडेंशियल एविडेंस तो कातिल हुआ बेनक़ाब

फिर पुलिस ने बजाया अपनी कागजी शेखी का डंका



कटनी l 05 जनवरी को रामनाथ यादव  ग्राम-भनपुरा का 11 वर्षीय बालक (गुम बालक) 10:00 बजे घर से गाँव में खेलने का बोलकर गया था। शाम तक नहीं आने पर गुम बालक की पुलिस में सूचना दी गई l पुलिस ने इसे आम आदमी की सूचना जैसे ट्रीट किया न तलाश की गई न ही तफतीश l गुमशुदा बालक के परिजन तलाशते रहे और बालक का शव उसके मामा ने खोज निकाला पुलिस को बताया l  गांव वालों ने परिस्थितिजन्य गवाही में बताया की आखिरी बार बालक को रोहित कोरी के साथ देखा गया रोहित से पूछताछ हुई और उसने कबूल किया कि उसने ही कामान्धता के नशे में बालक से दुराचरण किया और जेल जाने के भय को मिटाने के लिए अबोध की हत्या करके दफना दिया था l  पुलिस ने अपनी शेखी बघारते हुए बताया कि उच्च अफसरों के निर्देशन में फलां फलां खोजी योद्धा को पतासाजी के लिए लगाया गया और उन्होंने कड़कड़ाती ठंड में जो पसीना बहाया उसीका नतीजा है कि आरोपी को पकड़ लिया गया सभी पुलिस योद्धाओं को चमकदार मेडलों से नवाजा जाएगा l भनपुरा गांव और मृतक के परिजन पुलिसिया डंके के सुर सुनकर चकरा गए हैं l शेखचिल्ली पुलिस को गुम बालक की जानकारी नहीं मिली थी किन्तु परिजनों को इतनी जानकारी मिली कि घटना दिनांक को दिन में 01:00 बजे के लगभग गॉव के राहुल कोरी की मोटर सायकिल के पीछे गुम बालक को बैठा हुआ नदी की तरफ जाते देखा गया था lउसके बाद से गुम बालक का पता न लगा l दिनॉक 05.01.2024 को सूचनाकर्ता रामनाथ यादव की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध  धारा 363 भारतीय दण्ड संहिता का कायम किया l इसके बाद मृतक के परिवार वाले बालक को तलाशते रहे तथा उसके मामा ने रमेश कुशवाहा के खेत से लगी सिमरार नदी के किनारे गुमशुदा बालक का शव नदी के किनारे गड्डा कर मिट्टी से ढँका पाया गया और पुलिस को सूचना दी l इसके बाद पुलिस और उनके अफसर पहुंचे शव बरामदगी हुई पीएम हुआ फारेंसिक जाँच कराई गई lगांव के लोगों के सामने आए अज्ञात हालात में राहुल कोरी के साथ आखिरी बार देखा गया था इसी तरह की जांच में आगे की जांच की गई और राहुल कोरी ने जुर्म आइडेंटिफिकेशन कर लिया एल राहुल ने बताया कि दिनॉक 04.01.2024 को दिन में 1 बजे के लगभग वो गम बालक और एक अन्य बालक को अपनी मोटर साईकिल में लादकर अपने खेत में ले गया। खेत में बनी झोपड़ी में एक अन्य बच्चे और गोंद के बच्चे को अपना मोबाइल फोन दे दिया। कुछ देर बाद जब गम बालक शौच करने खेत से लगे नदी किनारे गए तो वहां पहले से मौजूद संदिग्ध राहुल ने गम बालक के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। कथित एक प्राकृतिक घटना से मौत हो गई और उसने अपने साथियों को उक्त बात का बोला तो संदेह पैदा हो गया और कथित तौर पर अपनी मान-प्रतिष्ठा के डर से वह बच्चे का गला, मुंह और नाक से मुंह दबाकर हत्या कर दी और सबूत की नियत से जहां नदी किनारे गड्डा खोदकर शव को गड्डा दिया गया।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...