परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण समाज सक्रिय, गांव-गांव संपर्क अभियान तेज, 19 अप्रैल को उमरियापान में होगा भव्य आयोजन
परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण समाज सक्रिय, गांव-गांव संपर्क अभियान तेज, 19 अप्रैल को उमरियापान में होगा भव्य आयोजन ढीमरखेड़ा । भगवान परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण समाज में व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उमरियापान में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर समाज के लोग लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में ब्राह्मण समाज द्वारा गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है और उन्हें 19 अप्रैल को उमरियापान पहुंचकर इस पावन आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पोड़ी कला बी गांव में भी ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग एवं सहभागिता का आग्रह किया। *गांव-गांव पहुंच रहा निमंत्रण* पोड़ी कला बी में आयोजित संपर्क अभियान के दौरान ब्राह...