कलेक्टर श्री तिवारी ने वित्तीय अनियमितता पर स्वास्थ्य विभाग के लेखापाल को किया निलंबित कटनी | वित्तीय अनियमितता और पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल में पदस्थ तत्कालीन प्रभारी लेखापाल (वर्तमान में जिला अस्पताल में पदस्थ) श्री राहुल मिश्रा, सहायक ग्रेड-3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर श्री तिवारी को बीते मंगलवार को बहोरीबंद में आयोजित जनसुनवाई में मिली शिकायत पर, कलेक्टर ने तत्काल जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की है। बहोरीबंद में आयोजित जनसुनवाई में यह तथ्य सामने आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाकल, बहोरीबंद से सेवानिवृत्त एएनएम श्रीमती सावित्री देवी वर्मा के पेंशन व जीपीएफ की राशि एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान उनके खातों में नहीं मिल पाया था। कलेक्टर के निर्देश पर की गई जांच में पाया गया कि बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के तत्कालीन प्रभारी लेखापाल श्री राहुल मिश्रा द्वारा पदीय कर्तव्यों के अनुरूप कार्य न किया जाकर म०प्र० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में वर्णित प्रावधानों ...