सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनता की आवाज, किसानों की समस्याओं और अधूरे वादों को लेकर बरसे जनपद सदस्य निरंजन प्रसाद खटीक, आंदोलन की दी चेतावनी, मूंग-उड़द खरीदी केंद्र ढीमरखेड़ा में बनाने और बिजली-डीजल संकट को दूर करने की पुरजोर मांग, लालपुर सगवां पुल निर्माण न होने पर क्षेत्रीय विधायक और सांसद को घेरा

 जनता की आवाज, किसानों की समस्याओं और अधूरे वादों को लेकर बरसे जनपद सदस्य निरंजन प्रसाद खटीक, आंदोलन की दी चेतावनी, मूंग-उड़द खरीदी केंद्र ढीमरखेड़ा में बनाने और बिजली-डीजल संकट को दूर करने की पुरजोर मांग, लालपुर सगवां पुल निर्माण न होने पर क्षेत्रीय विधायक और सांसद को घेरा



ढीमरखेड़ा । क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और जनपद सदस्य के दिग्गज नेता निरंजन प्रसाद खटीक एक बार फिर किसानों और आम जनता के हक की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आ रहे हैं। हमेशा किसान हितों के लिए समर्पित रहने वाले निरंजन प्रसाद खटीक ने क्षेत्र की सुलगती समस्याओं को लेकर प्रशासन और वर्तमान जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ढीमरखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में किसानों को आ रही व्यावहारिक दिक्कतों, अघोषित बिजली कटौती, डीजल की कमी और वर्षों से लंबित पड़े पुल निर्माण कार्य को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है और सरकार से अविलंब कदम उठाने की मांग की है।

*किसानों की सुध ले सरकार ढीमरखेड़ा में बने अलग मूंग-उड़द खरीदी केंद्र*

जनपद सदस्य निरंजन प्रसाद खटीक ने क्षेत्र के किसानों की सबसे बड़ी समस्या को उठाते हुए कहा कि इस समय मूंग और उड़द उत्पादक किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने मांग की है कि किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मूंग और उड़द की खरीदी का एक अलग और समर्पित केंद्र ढीमरखेड़ा में बनाया जाए। वर्तमान में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनका परिवहन खर्च बढ़ जाता है और समय की भारी बर्बादी होती है।निरंजन प्रसाद ने पुरजोर शब्दों में कहा ढीमरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों पर भटकना पड़ रहा है। यदि ढीमरखेड़ा में ही एक अलग उपार्जन केंद्र स्थापित कर दिया जाए, तो सैकड़ों किसानों को राहत मिलेगी और वे बिचौलियों के शोषण से भी बच सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक और महत्वपूर्ण मांग उठाते हुए कहा कि भूला क्षेत्र में जो मूंग की खरीदी की जानी तय हुई है, उसके लिए उमरियापान में केंद्र बनाया जाए। उमरियापान में केंद्र बनने से भौगोलिक दृष्टि से जुड़े तमाम गांवों के किसानों को अपनी उपज लाने-ले जाने में बेहद आसानी होगी।

*अघोषित बिजली कटौती और डीजल संकट से बेहाल अन्नदाता*

किसान हितैषी नेता निरंजन प्रसाद खटीक ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली और ईंधन के संकट पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं किसान अनेकों समस्याओं से परेशान हैं। अनियंत्रित बिजली कटौती क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली गुल रहती है। जिससे आम नागरिक परेशान रहता हैं। डीजल की भारी किल्लत बिजली न मिलने पर किसान जब जनरेटर या ट्रैक्टर के माध्यम से सिंचाई का प्रयास करते हैं, तो उन्हें बाजारों में डीजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिलती। डीजल की कमी और इसकी कालाबाजारी ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। निरंजन प्रसाद ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए और खेती के समय कम से कम 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल की पर्याप्त और सुचारू व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को कृषि कार्यों में कोई बाधा न आए।

*4 वर्षों से अधूरा लालपुर सगवां पुल विधायक और सांसद के वादे निकले खोखले*

किसानों के मुद्दों के साथ-साथ समाजसेवी निरंजन प्रसाद खटीक ने क्षेत्र की एक बेहद संवेदनशील और गंभीर जनसमस्या को प्रमुखता से उजागर किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 4 वर्षों से लालपुर सगवां के पुल का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इस पुल के न बनने के कारण स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। सबसे ज्यादा परेशानी आम नागरिकों, राहगीरों और स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में तो स्थिति जानलेवा हो जाती है, जब नाला उफान पर होता है और बच्चों की पढ़ाई हफ्तों के लिए बंद हो जाती है। निरंजन प्रसाद खटीक ने क्षेत्रीय राजनीतिक नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह और सांसद हिमाद्री सिंह को क्षेत्र की समस्या नहीं दिख रही हैं। उन्होंने जनता के बीच आकर बड़े-बड़े वादे किए थे और आश्वस्त किया था कि पुल का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। लेकिन बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि आज तक वह वादा सिर्फ कागजों और बयानों तक ही सीमित रहा। धरातल पर एक ईंट भी नहीं रखी गई। जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।उन्होंने जनप्रतिनिधियों की इस कार्यप्रणाली को जनता के साथ क्रूर मजाक बताते हुए कहा कि चुनाव आते ही नेता वोट मांगने आ जाते हैं, लेकिन संकट के समय बच्चों और नागरिकों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

*हमेशा किसान और जनहित के लिए संघर्षरत हैं निरंजन प्रसाद खटीक*

यह कोई पहली बार नहीं है जब निरंजन प्रसाद खटीक ने जनता की आवाज को इस प्रकार मुखर किया है। क्षेत्र के लोग भली-भांति जानते हैं कि वह बीते कई वर्षों से लगातार किसानों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं। चाहे फसलों का मुआवजा दिलाना हो, खाद-बीज की किल्लत दूर करानी हो, या फिर ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचानी हों निरंजन प्रसाद खटीक ने हमेशा अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई है। उनकी इस बेबाक और संघर्षशील कार्यशैली के कारण ही क्षेत्र के किसान और आम नागरिक उन्हें अपना सच्चा हितैषी मानते हैं।

टिप्पणियाँ

popular post

5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीम ने स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी साहब एक किसान से जमीन के सीमांकन (नाप-जोख) के एवज में इस रकम की डिमांड कर रहे थे। *चार बार कराया सीमांकन, फिर भी अटका रखी थी रिपोर्ट* इस पूरी कार्रवाई के पीछे पीड़ित की लंबी प्रताड़ना की कहानी है। जानकारी के अनुसार, कौड़िया निवासी शिकायतकर्ता शिव कुमार जायसवाल अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुका था। बताया गया है कि पीड़ित ने पटवारी से चार बार सीमांकन करवाया, लेकिन पटवारी साहब हर बार बिना 'सेवा-पानी' के ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने को राजी नहीं थे। रिपोर्ट दबाकर बैठना और किसान को दौड़ाना, पटवारी की आदत बन चुका था। अंत में परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी। *लोकायुक्त के जाल में फंसे पटवारी साहब* जबलपुर लोकाय...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में

 ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में कटनी | कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिमा रघुवंशी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने औपचारिक रूप से ढीमरखेड़ा थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नई थाना प्रभारी के रूप में महिमा रघुवंशी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं पीड़ितों को त्वरित न्याय और सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। महिमा रघुवंशी की नियुक्ति से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, अपराध न...