सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरोपी का मकान तोड़ने, मामला दर्ज करने सौंपा ज्ञापन ब्राम्हण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी का मामला

 आरोपी का मकान तोड़ने, मामला दर्ज करने सौंपा ज्ञापन
ब्राम्हण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी का मामला







ढीमरखेड़ा | सीधी की घटना को लेकर खमतरा निवासी रविन्द्र परते द्वारा संपूर्ण ब्राम्हण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी कुछ दिनों पूर्व की गई थी । संबंधित आरोपी पर मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्यवाही के लिये पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेड़ा के नाम ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन उक्त ज्ञापन पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई। लिहाजा रविवार को संपूर्ण क्षेत्रीयजनों ब्रम्हणों की एक बैठक सामुदायिक भवन ढीमरखेड़ा में आयोजित की गई, जिसमें उक्त घटनाक्रम की घोर निंदा की गई और मामले के आरोपी पूर्व कांग्रेस नेता रविन्द्र परते का मकान तोड़ने एवं 3 दिवस के अंदर मामला दर्ज करने थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा को ज्ञापन सौंपा गया। 

होगा उग्र प्रदर्शन

जिस ओछी मानसिकता के साथ उक्त टिप्पणी फेसबुक पर डालकर ब्राम्हण समाज को नीचा दिखाने की कोशिश की गई है इससे क्षेत्र में काफी आक्रोश का माहौल बना हुआ है। संबंधित आरोपी द्वारा अपने फेसबुक पेज पर उक्त अशोभनीय टिप्पणी डाली गई जो अपने आप में यह प्रमाणित करता है कि उसके द्वारा संपूर्ण समाज को नीचा दिखाया गया है। इसके बाद भी न जाने किस दबाव में अधिकारी कार्यवाही करने की जहमत नहीं उठा पा रहे है, यहां यह उल्लेखनीय है कि अधिकारियों का रवैया इसी तरह से रहा तो आगामी तीन दिनों पर व्यापक रूप से उग्र प्रदर्शन कर चक्काजाम किया जायेगा। उक्त प्रदर्शन एवं चक्काजाम के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति के  लिये प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। इस दौरान ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष पति संतोष दुबे, सुरेश त्रिपाठी,   वीरन गर्ग, अश्वनी शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, संजय पांडेय, मुकेश त्रिपाठी, रोशन दीक्षित,संतोष ज्योंतिषी, सौरभ परौहा, राकेश त्रिपाठी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रज्जू तिवारी, हिमांशु तिवारी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज तिवारी, राहुल पांडे, रितेश त्रिपाठी, सागर दुबे, शुभम दुबे, युवा वीर सेना अध्यक्ष मोहित पाण्डेय, समाजसेवी सत्यम पांडेय एवं समस्त ब्राम्हण समाज की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

popular post

ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

 ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश कटनी | भीषण गर्मी, तपती दोपहरी का वक्त,सकरी मेढ़ें, कटीली झाड़ियों और खेतों के बीच पगडंडी मार्ग से ऊबड़ खाबड़ पथरीली राहों में पसीने से तरबतर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ढाई से तीन किलोमीटर पैदल चलकर विकासखंड ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांवों में निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा, कोठी, झिन्ना पिपरिया, भमका, खमतरा पहरुआ एवं अन्य गांव पहुंचकर, नवीन स्वीकृत जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य स्थल,गेहूं खरीदी केंद्र, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाब, डगवेल, आंगनवाड़ी भवन एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता को परखा और प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा म...

आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब

 आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब कटनी  |  सरकारी कुर्सी जनता की सेवा के लिए होती है, लेकिन जब वही कुर्सी सवालों के घेरे में आ जाए तो फिर जांच की मांग उठना स्वाभाविक है। इन दिनों क्षेत्र में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आमजन के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर नौकरी में आने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति क्या थी और अब कितनी संपत्ति अर्जित हो चुकी है? यदि सब कुछ नियम और कानून के दायरे में है तो फिर पारदर्शिता से जांच कराने में हिचक कैसी? जनता का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने वाले विभाग में बैठे अधिकारियों की जीवनशैली और बढ़ती संपत्ति पर समय-समय पर निगरानी होना बेहद जरूरी है। राशन व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण और सार्वजनिक आपूर्ति प्रणाली सीधे गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन से जुड़ी होती है। ऐसे में यदि किसी अधिकारी की संपत्ति अचानक चर्चा का विषय बन जाए तो सवाल उठना लाजिमी है। क्षेत्र में लोग खुलकर कह रहे हैं कि नौकरी से पहले आखिर पीयूष शुक्ला के पास कितनी जमीन, मकान, वाहन और बै...

जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन

 जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे द्वारा ग्राम बिछिया एवं धनवाही में कुल 10 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान ग्राम बिछिया में 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं ग्राम धनवाही में मुख्य मार्ग से पंकज सिंह के घर की ओर 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ड्रेनेज निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनिरुद्ध पांडेय, त्रिवेणी ज्योतिषी, सत्यनारायण पांडेय, ओमप्रकाश गर्ग, रामप्रसाद, मुरारीलाल, सरपंच संजय दाहिया, उपसरपंच विराट पाण्डेय, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण क...