सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सिद्धार्थ दीक्षित पुनः बने कटनी जिला ग्रामीण कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

 सिद्धार्थ दीक्षित पुनः बने कटनी जिला ग्रामीण कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कटनी ।  उमरियापान के कद्दावर, जुझारू नेता और जाने-माने समाजसेवी सिद्धार्थ दीक्षित को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ जिला कटनी का ग्रामीण अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ दीक्षित की यह नियुक्ति कटनी जिले के ग्रामीण जिला अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह और परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांघे की विशेष अनुशंसा पर, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई है। *पार्टी में उत्साह की लहर* सिद्धार्थ दीक्षित को कांग्रेस की एक बुलंद आवाज और क्षेत्र के धाकड़ नेताओं में गिना जाता है।जमीन से जुड़े होने और समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रहने के कारण क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं में उनका खासा प्रभाव है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिवहन प्रकोष्ठ में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है सिद्धार्थ दीक्षित के नेतृत्व में कटनी ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा। व...

ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 250 पाव शराब एवं मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 250 पाव शराब एवं मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार  कटनी  |  पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा महिमा रघुवंशी द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी एवं आरक्षक कमोद तथा आरक्षक देवेंद्र को कार्रवाई हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे ऋतुराज सिंह पिता पुष्पेंद्र सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी सिमरिया जिला पन्ना एवं निखिल सिंह पिता राकेश सिंह, निवासी ग्राम धारी मजगामा जिला सतना को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 250 पाव लाल मसाला एवं प्लेन शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।आरोपियों से शराब रखने एवं परिवहन करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं ...

सिद्धार्थ दीक्षित पुनः बने कटनी जिला ग्रामीण कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

 सिद्धार्थ दीक्षित पुनः बने कटनी जिला ग्रामीण कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कटनी ।  उमरियापान के कद्दावर, जुझारू नेता और जाने-माने समाजसेवी सिद्धार्थ दीक्षित को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ जिला कटनी का ग्रामीण अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ दीक्षित की यह नियुक्ति कटनी जिले के ग्रामीण जिला अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह और परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांघे की विशेष अनुशंसा पर, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई है। *पार्टी में उत्साह की लहर* सिद्धार्थ दीक्षित को कांग्रेस की एक बुलंद आवाज और क्षेत्र के धाकड़ नेताओं में गिना जाता है।जमीन से जुड़े होने और समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रहने के कारण क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं में उनका खासा प्रभाव है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिवहन प्रकोष्ठ में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है सिद्धार्थ दीक्षित के नेतृत्व में कटनी ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा। व...

हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

 हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश कटनी  |  शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को विकासखण्ड ढीमरखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के पहले दिन 70 आवेदन पंजीकृत किए गए। शिविर में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह,  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा की विशेष मौजूदगी रही। विधायक श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार की योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है। विधायक ने कहा कि जनकल्याण शिविर प्रधानमं...

सूरदास आश्रम में चल रहा सीताराम नाम कीर्तन , कल होगा विशाल भंडारा

 सूरदास आश्रम में चल रहा सीताराम नाम कीर्तन , कल होगा विशाल भंडारा कटनी ।  ढीमरखेड़ा क्षेत्र के प्रसिद्ध सूरदास आश्रम में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। आश्रम परिसर में आयोजित श्री सीताराम नाम कीर्तन में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।सीताराम नाम कीर्तन के समापन अवसर पर 13 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे में शामिल होने की अपील की है। सूरदास आश्रम में चल रहे इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ है तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं।

कटनी जिले में कब होगी लोकायुक्त की कार्यवाही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना अत्यावश्यक, लोकायुक्त की कार्रवाई से फिर उठे सवाल

 कटनी जिले में कब होगी लोकायुक्त की कार्यवाही  भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना अत्यावश्यक, लोकायुक्त की कार्रवाई से फिर उठे सवाल कटनी | मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई में आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आने के बाद सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा होना इस बात का संकेत है कि भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण और पारदर्शी व्यवस्था की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई में आवास, बैंक खाते, निवेश, अचल संपत्तियों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच की गई। सामने आई जानकारियों से यह स्पष्ट हुआ है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि संपत्तियों और निवेश के वास्तविक स्रोतों की गहन पड़ताल से पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। जब किसी अधिकारी की घोषित आय और वास्तविक संपत्ति के बीच अत्यधिक अंतर दिखाई देत...

ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में

 ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में कटनी | कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिमा रघुवंशी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने औपचारिक रूप से ढीमरखेड़ा थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नई थाना प्रभारी के रूप में महिमा रघुवंशी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं पीड़ितों को त्वरित न्याय और सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। महिमा रघुवंशी की नियुक्ति से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, अपराध न...