क्षेत्रीय विधायक आते हैं तो झोला उठाने वाले लग जाते हैं पीछे भीड़ इतनी रहती हैं कि आम जनता नहीं रख पाती अपनी बात और आम जनता की समस्याओं का नहीं हो पाता समाधान, विधायक के दौरे में बढ़ती भीड़ बनी आम जनता की समस्या, फरियादी रह जाते हैं अनसुने
क्षेत्रीय विधायक आते हैं तो झोला उठाने वाले लग जाते हैं पीछे भीड़ इतनी रहती हैं कि आम जनता नहीं रख पाती अपनी बात और आम जनता की समस्याओं का नहीं हो पाता समाधान, विधायक के दौरे में बढ़ती भीड़ बनी आम जनता की समस्या, फरियादी रह जाते हैं अनसुने कटनी | क्षेत्र में जब भी विधायक का आगमन होता है, तो उनसे मिलने और अपनी समस्याएं रखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि असली जरूरतमंद और आम नागरिक अपनी बात तक नहीं रख पाते। विधायक के आते ही उनके आसपास कुछ खास लोगों की भीड़ लग जाती है, जिन्हें स्थानीय लोग “झोला उठाने वाले” कहकर संबोधित करते हैं। ये लोग हर समय विधायक के साथ बने रहते हैं, जिससे आम जनता तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्थिति यह हो जाती है कि जो लोग दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, वे घंटों इंतजार करने के बाद भी अपनी बात नहीं रख पाते और निराश होकर लौट जाते हैं। वहीं, कुछ चुनिंदा लोगों को ही विधायक तक सीधी पहुंच मिल पाती है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस व्यवस्था के कारण जनप्रतिनिधि और जनता के बीच दूरी बढ़ती जा रही है। लोगों...